नाथ ज्वेलर्स में लूटकांड पर सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, बदमाशों के स्केच जारी किए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के आशियाना के सेक्टर-एच स्थित नाथ ज्वेलर्स लूट कांड में सात दिनों से खाली हाथ पुलिस ने रविवार को बदमाशों के स्कैच जारी किये। पुलिस ने लुटेरों का सुराग व पता बताने वालों को इनाम देने की घोषणा की है। वहीं उनके नाम गोपनीय रखने की भी बात कही है।
सूचना देने के लिए पुलिस ने तीन मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। जिसमें एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी 9454458038, एसीपी कैंट अर्चना सिंह 9454405234 और प्रभारी निरीक्षक आशियाना 9454403841 का सीयूजी नंबर शामिल हैं।
सेक्टर एच स्थित नाथ ज्वेलर्स की दुकान में सोमवार दोपहर असलहों से लैस तीन बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाशों ने ज्वेलर के बेटे को बंधक बना लिया था। इसके बाद 35 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए थे। बदमाशों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
खुलासे के लिए लगी पुलिस टीमों ने देर रात तक आसपास के कई चौराहों से करीब 55 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जिनमें से लुटेरों को बाइक से नाबार्ड चौराहे के पास शनिदेव मंदिर की तरफ जाते हुए देखा गया है। इसके अलावा पुलिस की दो टीमें लुटेरों की तलाश में उन्नाव, बाराबंकी व लखीमपुर में भी दबिश दे रही हैं।
कई मोबाइल नंबरों को अपने रडार पर लिया
पुलिस ने वारदात के वक्त दुकान के आसपास सक्रिय कई मोबाइल नंबरों को अपने रडार पर लिया है। उनके कॉल डिटेल निकाले गए हैं। अकेले दुकान में घुसे बदमाश ने मोबाइल पर कॉल कर अपने दो अन्य साथियों को बुलाया था। पुलिस ने इन नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई है।
उनके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर रही है। एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक वारदात के खुलासे के लिए टीमें लगातार दाबिश दे रही हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा हो जाएगा।