फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police exposed theft in lala jugal kishor jwellers in Lucknow.

लाला जुगल किशोर ज्वेलर्स से चोरी हुआ सात करोड़ का माल बरामद, तीन गिरफ्तार

Mon, 01 Mar 2021 06:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Mar 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Police exposed theft in lala jugal kishor jwellers in Lucknow.
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : amar ujala
अमीनाबाद के लाला जुगल किशोर ज्वेजर्स एंड बैंकर्स की दुकान से हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में तीन चोरों को दबोचा गया है। उनके पास से पुलिस ने करीब 7 करोड़ के जेवरात बरादम करने का दावा किया है। जिसमें 70 लाख रुपये से अधिक की नकदी भी शामिल हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगा रही है। चोरों ने महानगर, अमीनाबाद और ठाकुरगंज इलाके के चार बड़ी चोरियों के वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी के मुताबिक अमीनाबाद स्थित लाला जुगल किशोर ज्वेलर्स एंड बैंकर्स में बुधवार व बृहस्पतिवार रात में चोरी की वारदात हुई। जिसमें पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन चोरी गये जेवरात की कीमत के बारे में शुरूआती दौर में जानकारी नहीं दी थी। पूछताछ में शनिवार शाम को पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोरी हुए सामान में उनके बाबा के नाम का लाइसेंसी पिस्तौल, कारतूस के अलावा करीब 6 करोड़ रुपये के जेवरात व नकदी गायब थे। अभी मिलान जारी है। बाकी सामानों के बोर में जानकारी दी जाएगी। पुलिस ने इस मामले की पड़ताल व खुलासे के लिए 10 टीमों का गठन किया। पुलिस ने लगातार पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देशन में काम कर रही थी। रविवार देर रात को पुलिस के हाथ सफलता लगी। पुलिस ने इस वारदात से जुड़े तीन आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गये आरोपियों में हसनगंज मसालची टोला का रहने वाला शोएब, सआदतगज अंबरगंज का सबरूद्दीन अंसारी उर्फ शेरा और ठाकुरगंज के मरीमाता मंदिर कैंपबेल रोड का अंसारी अहमद शामिल है। पुलिस ने तीनों के पास से चोरी के जेवरात व नकदी बरामद किया है।
विज्ञापन

यह माल हुआ बरामद

जेसीपी नीलाब्जा चौधरी के मुताबिक पकड़े गये चोरों के पास से पुलिस ने 4.77 करोड़ का 10.159 किलो सोना, 25 लाख रुपये का हीरे के जेवरात, 25 लाख रुपये का पुखराज, पन्ना, मोती, नीलम, मूंगा और अन्य नग, तीन मोबाइल, एक लाइसेंसी पिस्तौल, 6 कारतूस .25 बोर का, एक एक्टिवा इसके अलावा अन्य चोरियों के 264 ग्राम सोना व हीरा जिसकी कीमत करीब 8.25 लाख रुपये हैं। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिली है। जिनकी तलाश की जा रही है। उनके पास से भी सामान बरामद होने की संभावना है। वहीं पुलिस ने मौके से ही एलपीजी गैस सिलेंडर, ऑक्सीजन सिलेंडर, पाइप, गैस कटर, रेगुलेटर बरामद किया था। बड़ी चोरी का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने 50 हजार रुपये का इनाम दिया है।


तीन महीने से कर रहे थे रैकी
पुलिस के मुताबिक पूछताछ व पड़ताल में सामने आया कि इस गिरोह के सदस्य पिछले तीन महीने से रैकी कर रहे थे। पहले गिरोह के सदस्य झंडेवाला पार्क के पास घूमकर रैकी करते थे। लेकिन मौका नहीं लग रहा था। ज्वेलरी शॉप के पास खंडहर नुमा मकान में कुछ लोग किराए पर रहते थे। इसी बीच करीब ढाई महीने से यह मकान खाली हो गया। इसके बाद चोरों ने मकान खरीदने केबहाने अंदर बाहर घूमने लगे। मकान की हकीकत देखने के लिए वह कई बार छत पर भी गये। इसी दौरान चोरी की योजना बनाई। फिर 24 व 25 फरवरी की रात में वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात का खुलासा करने केलिए पुलिस कमिश्नर ने पश्चिम जोन के अलावा मध्य जोन के कुछ चुनिंदा दरोगाओं व सिपाहियों को लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed