{"_id":"612e1b66135faa144c176378","slug":"police-encounter-of-a-goon-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: पच्चीस हजार का इनामिया बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दरोगा भी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रायबरेली: पच्चीस हजार का इनामिया बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दरोगा भी घायल
Tue, 31 Aug 2021 05:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 31 Aug 2021 05:37 PM IST
सार
रायबरेली में पुलिस ने एक 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में दरोगा को भी गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने 25 हजार के इनामिया बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस व बदमाश की जवाबी फायरिंग में दरोगा व बदमाश दोनों घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे शिवरतनगंज थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह, सुजीत व अपने हमराहियों के साथ गश्त पर थे तभी राजाफत्तेपुर के पास गंदा नाला के निकट एक युवक दिखा, जिसे उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। तभी उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह ने उसे ललकारा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस टीम की तरफ से भी कई राउंड फायरिंग की गई। हवाई फायरिंग में उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह के दाहिने हाथ में कंधे के पास गोली लगी। पुलिस टीम की तरफ से हुई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई जिससे वह गिर गया।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश की पहचान इंसाद उर्फ इसात पुत्र गफूर निवासी दिलावलगढ़ थाना शिवरतनगंज जिला अमेठी के रूप में हुई है। शिवरतनगंज इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी थाना संडीला जिला हरदोई में 25 हजार का
इनामिया अपराधी है। जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। आरोपी पर गैंगस्टर समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।