{"_id":"6ceec25903464314ea57cf3452d30345","slug":"police-caught-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरा गया शातिर चोर, अब तक 9 बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धरा गया शातिर चोर, अब तक 9 बाइक बरामद
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
Updated Tue, 20 Aug 2013 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को धर दबोचा है। इस बदमाश के पास से अबतक 9 बाइक बरामद हुईं हैं और आशंका जताई जा रही है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात लगभग 2-3 के बीच विभूतिखंड थाना क्षेत्र की पंकज सिंह की टीम चेकिंग करने निकली थी।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान ही चोर रामू वर्मा पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि इस हिस्ट्रीशीटर की तलाश पुलिस को बहुत दिनों से थी।
पूछताछ के दौरान रामू ने अपने दो दोस्तों के नाम भी पुलिस को बताए हैं जिनकी तलाश करने के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई हैं।
एक टीम जहां चिनहट के लिए रवाना हो गई हैं वहीं दूसरी टीम रामू के साथ बाराबंकी के लिए निकल चुकी है।
पुलिस के मुताबिक रामू बाराबंकी जिले के दरियाबाग थाना क्षेत्र के बुलबुलिया गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक बाकी साथियों के पकड़ में आने के बाद कई और चोरी के मामले सुलझ सकते हैं।
विज्ञापन