फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police beaten by young boys in naka area.

बदमाशों ने सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 17 Dec 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 17 Dec 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
police beaten by young boys in naka area.

नाका में मंगलवार शाम राजेंद्रनगर पानी की टंकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने सिपाही संजीव कुमार और होमगार्ड विजय कुमार वर्मा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। एक युवक ने ईंट उठाकर सिपाही का सिर फोड़ दिया, जबकि दूसरे ने होमगार्ड की लाठी छीनकर उसकी पिटाई की।

विज्ञापन


गाली-गलौज करते युवक दस मिनट तक सड़क पर उपद्रव करते रहे। आसपास के दुकानदार शटर गिराकर मौके से भाग निकले।
पुलिसकर्मियों की पिटाई के दौरान राहगीर हनी शुक्ला भी चपेट में आ गया। उसके हाथ में चोटें आई हैं। भीड़ ने हमलावरों की घेराबंदी की तो बाइक लेकर दो बदमाश भाग गए जबकि दो को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


सिपाही की तरफ से हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास और सेवन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सिपाही संजीव कुमार ने बताया कि बदमाश चारबाग की तरफ से आ रहे थे। एक बाइक पर चार लोगों को देखकर रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार एक युवक बीए का छात्र

police beaten by young boys in naka area.

कागजात मांगने पर बदमाशों ने आरसी की फोटोकॉपी दिखाई। संजीव का कहना है कि किसी के पास डीएल नहीं था। चालान करने की बात कही तो गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी।

संजीव ने बताया कि एक बदमाश ने पास पड़ी ईंट उठा ली और उसके सिर पर वार किया। सिपाही का सिर फट गया और वर्दी खून से सराबोर हो गई। इससे पहले वह संभल पाता, दूसरे बदमाश ने होमगार्ड विजय कुमार वर्मा की लाठी छीनकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच सड़क पर बदमाश पुलिसकर्मियों को पीटते रहे और किसी की बोलने की हिम्मत नहीं हुई।

इंस्पेक्टर नाका विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि मौके से पकड़े गए हमलावर राजेंद्रनगर निवासी नीरज और साबिर हैं। नीरज विद्यांत कॉलेज से बीए सेकंड  ईयर में पढ़ाई कर रहा है, जबकि साबिर कोई काम नहीं करता है। नीरज ने बताया कि वह और साबिर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आरटीओ गए थे।

वहां से लौटकर नत्था तिराहा पर खड़े थे तभी मुहल्ले का नदीम अपनी बाइक से वहां से गुजरा। घर छोड़ने की बात कहते हुए उसने दोनों को साथ बैठा लिया। आगे रोजाबाद में रहने वाला दीपक मिल गया। उसे भी बाइक पर बैठा लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि नदीम और दीपक भागे हुए हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक चारों आवारा किस्म के हैं। भागे हुए दोनों हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed