{"_id":"5ffbddfe8ebc3e33c03a61a6","slug":"police-arrested-three-criminals-after-encounter-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो इनामी सहित तीन गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहे थे फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेठी पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो इनामी सहित तीन गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहे थे फरार
Mon, 11 Jan 2021 10:41 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
एनकाउंटर के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी में सोमवार सुबह पुलिस व बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में दो इनामी बदमाशों सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनकाउंटर में बदमाश कन्हैया यादव के पैर में गोली लगी है जबकि सोनू यादव नाम का सिपाही भी घायल हो गया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह पुलिस को बदमाशों के कोतवाली क्षेत्र में होने की बात पता चली जिस पर पुलिस टीम ने पहुंचकर उन्हें सरेंडर के लिए कहा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश घायल हो गया। हालांकि, तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया बदमाश कन्हैया यादव निवासी बनकटा थाना अमेठी पर 25 हजार, सुनील यादव निवासी बनकटा थाना अमेठी पर 12 हजार रुपये इनाम है। संदीप पाल जिले के पूरे दुरई मजरे टीकरमाफी का रहने वाला था। ये सभी लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस को इनकी तलाश थी।
विज्ञापन