फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police and underworld nexus

अंडरवर्ल्ड और खाकी के गठजोड़ से हुई हत्याएं!

Fri, 31 Jan 2014 10:00 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Jan 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
police and underworld nexus

हिस्ट्रीशीटर आशीष मिश्रा और कंप्यूटर छात्र रोहित शुक्ला की हत्या के पीछे अंडरवर्ल्ड और खाकी के गठजोड़ की चर्चाएं सामने आ रही हैं। आशीष के विशालखंड में छिपकर रहने की जानकारी सिर्फ परिवार के एकाध लोगों को ही थी।

विज्ञापन


इसलिए चर्चा यह भी है कि उसे निपटाने के लिए पुलिस के नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया। माना जा रहा है कि पुलिस के जरिए आशीष की लोकेशन ट्रेस कराने के बाद हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस आशीष के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल में मिले नंबरों की डिटेल और लोकेशन ट्रेस कर रही है।

इलाहाबाद के अंडरवर्ल्ड में धमक के बाद आशीष के कई दुश्मन हो गए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छोटा राजन के काम में अड़ंगा डालने के बाद उसे अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिल रही थीं। यही वजह थी कि लखनऊ आ गया और ठिकाना बदल-बदलकर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते पांच महीने से विशालखंड के जिस मकान में रह रहा था उसके बारे में पिता के अलावा परिवार के एकाध सदस्य ही जानते थे। रोहित के पिता को भी इसकी जानकारी नहीं थी।

उन्होंने बताया कि रोहित ने किसी भइय्या जी के मिलने और उनके साथ ही रहने की जानकारी दी थी।

वह कभी उसके घर नहीं गए। सिर्फ उनका दूसरा बेटा ही रोहित से मिलने आया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आशीष का ठिकाना पता करने में उसके दुश्मनों के हाथ-पैर मारे लेकिन सफलता नहीं मिली।


इसके बाद अंडरवर्ल्ड और पुलिस के नेटवर्क की मदद ली गई।

पुलिस ने आशीष की लोकेशन ट्रेस की जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि इन चर्चाओं को ध्यान में रखते हुए आशीष और उससे जुड़े लोगों के मोबाइल फोन का ब्यौरा और लोकेशन ट्रेस कराई जा रही है।

अगर यह बात सही निकलती है तो अंडरवर्ल्ड और खाकी के गठजोड़ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed