{"_id":"a94ee9985e3cf2385f3ccac7c84360cc","slug":"playing-innocent-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल रही मासूम के लिए काल बनी ब्लड वैन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेल रही मासूम के लिए काल बनी ब्लड वैन
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Wed, 16 Oct 2013 07:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममनोहर लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी गेट के सामने खेल रही चार वर्षीय बच्ची को मंगलवार शाम यूपी एड्स कंट्रोल सोसायटी की ब्लड ट्रांसपोर्टेशन वैन ने कुचल दिया।
विज्ञापन
बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए तीमारदारों ने वैन के चालक-परिचालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन दोनों भाग निकले।
फतेहपुर के मालेमऊ निवासी सरोज कुमार मिश्रा राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में ऑपरेटर हैं। परिवार में पत्नी अंजू, बेटे हर्षित के अलावा चार वर्षीय बेटी गौरी थी। सरोज अस्पताल परिसर में ही रहते हैं।
विज्ञापन
शाम करीब पौने पांच बजे गौरी खेलते-खेलते इमरजेंसी के सामने लगी मूर्ति के पास आ गई। इसी दौरान तेज गति से आई यूपी एड्स कंट्रोल सोसायटी की ब्लड ट्रांसपोर्टेशन वैन (यूपी 32 बीजी 5416) ने बच्ची को कुचल दिया।
विज्ञापन
आसपास खड़े तीमारदारों का शोर सुनकर घबराए चालक-परिचालक बाहर निकले। भीड़ ने दोनों को घेर लिया। किसी तरह दोनों बचकर निकले और अस्पताल के घुसकर भाग गए।
सूचना पाकर विभूतिखंड थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और वैन को जब्त कर लिया। सरोज ने वैन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें...