{"_id":"77474f19528e0d64df9a9ef10241bedc","slug":"petrol-pump-salesman-killed-by-robber","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के सेल्समैन की हत्या कर कैश लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप के सेल्समैन की हत्या कर कैश लूटा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Dec 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज में केकेसी तिराहे पर नेशनल फिलिंग पेट्रोल पंप पर पल्सर सवार बदमाशों ने सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी और कैश ले उड़े।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर बदमाश रेलवे छत्ते वाले पुल की ओर भाग निकले। रात करीब 10 बजे हुई इस लूट से सनसनी फैल गई।
पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग की लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। हालांकि शक के आधार पर बाइक सवार दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंस्पेक्टर हुसैनगंज राम प्रदीप यादव के मुताबिक, केकेसी तिराहे पर चारबाग के मो. शरीफ का का पेट्रोल पंप है। यहां 10 सालों से सेल्समैन के रूप में काम कर रहे तेलीबाग के रमजाननगर निवासी मो. जसीम (40) रोज की तरह पेट्रोल पंप पर कैश गिन रहे थे।
तभी वहां बाइक से दो बदमाश पहुंचे और कैश छीनने की कोशिश की। जसीम ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उसके कमर के दाहिने और पेट में लगी।
विज्ञापन
खून से लथपथ सेल्समैन फर्श पर गिर पड़ा और बदमाश कैश लेकर रेलवे छत्ते वाले पुल की ओर फरार हो गए।
बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था जबकि दूसरे का चेहरा खुला हुआ था। साथी कर्मचारियों ने जसीम को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर मिलने पर एसएसपी जे. रविंदर गौड, सीओ हजरतगंज दिनेश यादव समेत आला अफसर मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घेरेबंदी कर सघन वाहन चेकिंग कर शक के आधार पर बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को छत्ते वाले पुल के पास से दबोचा है। पकड़े गए दो संदिग्ध में से एक भाजपा सभासद का नि:शक्त भाई बताया जा रहा है।
सीओ के मुताबिक, पूछताछ के बाद नि:शक्त को छोड़ दिया गया है। एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से लूट की वारदात का खुलासा हुआ है। फुटेज में मिले हुलिये के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज में पहचाने गए लुटेरे!
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों की पहचान कर ली गई। पुलिस की मानें तो लुटेरे चार भाई हैं। चारों स्मैक के आदी हैं। पुलिस टीम संदिग्ध लुटेरों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने चारबाग इलाके के कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है।