{"_id":"6020ec538ebc3e4a1561c3b2","slug":"peshkar-s-wife-shoots-herself-in-tikaitganj-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार के पेशकार की पत्नी ने खुद को गोली मारी, मामले की जांच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तहसीलदार के पेशकार की पत्नी ने खुद को गोली मारी, मामले की जांच जारी
Mon, 08 Feb 2021 03:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Feb 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने परिजनों से पूछताछ की।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के बाजारखाला के टिकैतराय एलडीए की सचिवालय कॉलोनी में सोमवार सुबह पेशकार कौशल कुमार दीक्षित की पत्नी मधु (50) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। छत पर बने कमरे में वह खून से लथपथ हालत में मिलीं। रविवार को मधु की बेटी का जन्मदिन था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। मधु को गंभीर हालत में ट्रामा में भर्ती कराया गया है।
प्रभारी निरीक्षक बाजार खाला धनंजय सिंह के मुताबिक, सचिवालय कॉलोनी निवासी कौशल कुमार दीक्षित सरोजनीनगर तहसील में तहसीलदार के पेशकार हैं। रविवार को उनकी आठ साल की बेटी ध्येया का जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए उन्नाव से भांजी समीक्षा पति अभिषेक से साथ आयी थी। रात को घर पर जन्मदिन का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अपने कमरों में सोने चले गए।
विज्ञापन
सुबह ध्येया का रोना सुनकर समीक्षा उसके कमरे में पहुंची। मधु को कमरे में न देखकर वो छत पर गई जहां ऊपर बने कमरे में मधु खून से लथपथ हालत में मिलीं। मधु को इस हालत में देखते ही समीक्षा चीख पड़ी। शोर सुनकर घर के बाकी के सदस्य भी पहुंचे और आनन फानन में मधु को ट्रामा लेकर पहुंचे। जहां, हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
सूचना पर एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ बाजारखाला अनूप कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बाजारखाला और फोरेंसिक टीम पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए गए। एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मधु का इलाज चल रहा है। परिजनों ने अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है जिससे गोली मारने के कारणों की जानकारी हो सके। मामले की जांच की जा रही है।