फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   parents killed his infant girl child child in lucknow 

जन्म लेते ही मां-बाप ने नवजात बच्ची को फेंका, क्रॉसिंग के पास मिला शव

Thu, 05 Apr 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Apr 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
parents killed his infant girl child child in lucknow 
Demo Pic - फोटो : ani

राजधानी में एक और बेटी को जन्म लेते ही मार दिया गया। माता-पिता जन्म के चंद मिनट बाद ही बच्ची को मड़ियांव के खदरी रेलवे क्रॉसिंग के पास फेंककर गायब हो गए। बुधवार सुबह राहगीरों ने आवारा जानवरों को मंडराते देखा तो शव की तरफ ध्यान गया। सूचना पाकर आई पुलिस ने शव मॉर्च्युरी भेजा।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अमरनाथ वर्मा ने बताया कि सुबह लोगों से बच्ची का शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। शव देखकर ऐसा लग रहा था कि बच्ची चंद घंटे पहले ही पैदा हुई थी। जिस जगह पर शव मिला था, वहां आसपास कई अस्पताल हैं।
विज्ञापन


आशंका है कि अस्पताल में बच्ची पैदा होते ही मर गई होगी, इसलिए अभिभावक उसे यहां फेंक गए। हालांकि, इलाकाई लोगों का कहना था कि बच्ची पैदा होने के कारण ही माता-पिता उसे फेंक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने कहा कि बच्ची कब फेंकी गई? फेंकते वक्त वह जिंदा थी या मर चुकी थी? इसकी पड़ताल की जा रही है। इलाके में सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। अगर फुटेज मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

मडियांव में मिले नवजात की हालत नाजुक

राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में लावारिस मिले नवजात की हालत नाजुक है। मंगलवार को केजीएमयू में नवजात को चिकित्सीय सुविधा न मिलने पर उसे निजी अस्पताल के स्पेशल वार्ड में रखा गया है। चाइल्ड लाइन के अजीत कुशवाहा ने बताया कि नवजात को पॉलिथीन में लपेट कर फेंका गया था, जिससे बच्चे को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। नवजात को बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार केजीएमयू ले जाया यगा था, लेकिन वहां वेंटिलेटर न खाली होने से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निजी अस्पताल के डॉ. बेग ने बताया कि बच्चे का इलाज चल रहा है। वजन कम होने व कमजोर होने से उसकी स्थित नाजुक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed