फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online one lakhs fraud by change mobile number

क्रेडिट कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर बदलवाकर एक लाख उड़ाए

Thu, 28 Feb 2019 01:24 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Thu, 28 Feb 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
online one lakhs fraud by change mobile number
online fraud
गोसाईंगंज में साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर बदलवाकर एक लाख रुपये का लेन-देन कर डाला। इसके अलावा गोमतीनगर और महानगर में कार्ड से रुपये निकलने के दो मामले दर्ज हुए हैं। साइबर सेल की मदद से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


गोसाईंगंज में शहीद पथ पर स्थित बीसीसी टॉवर में रहने वाले हरजिंदर सिह के क्रेडिट कार्ड से ठगों ने 100998 रुपये निकाल लिए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि हरजिंदर सिंह के पास भारतीय स्टेट बैंक का क्रेडिट कार्ड है।
विज्ञापन


साइबर ठगों ने कार्ड से संबद्ध उनका मोबाइल नंबर बदलवा दिया था, जिसकी वजह से उन्हें कार्ड से किए जा रहे लेन-देन के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। जैसे ही उन्हें कार्ड के दुरुपयोग का पता चला, उन्होंने बैंक में संपर्क कर कार्ड ब्लॉक कराया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी तरफ से अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। एक अन्य मामले में गोमतीनगर के विकासखंड पांच स्थित ग्वारी गांव निवासी शिवलाल यादव के भारतीय स्टेट बैंक स्थित खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए।


शिवलाल यादव ने बताया कि उनका एटीएम कार्ड सुरक्षित रखा था इसके बावजूद रुपया निकल गया। मोबाइल नंबर पर मेसेज आने पर इसकी जानकारी लगी तो होश उड़ गए। इसके अलावा खुर्रमनगर गार्डन पंतनगर निवासी अनिल कुमार के बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित खाते से तीन बार में आठ हजार रुपये निकाल लिए गए।

अनिल ने बताया कि उनका एटीएम कार्ड कहीं गिर गया था। कार्ड जिसे भी मिला, उसने रुपया निकाल लिया। उन्होंने महानगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed