फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One man from Raebarely died after get drowned in sea in Mumbai.

हड़कंप: मुंबई में समुद्र में डूबे 5 लोगों में से दो रायबरेली के, गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे, एक की मौत

Mon, 20 Sep 2021 04:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Sep 2021 04:19 PM IST
सार

गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गए पांच लोग मुंबई के वर्सोवा में समुद्र में डूब गए। उनमें से दो युवक रायबरेली के हैं। एक की मौत हो गई।

विज्ञापन
One man from Raebarely died after get drowned in sea in Mumbai.
मृतक शुभम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुंबई के वर्सोवा बीच पर रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करते समय पांच लोगो के समुद्र में डूबने से हड़कंप मच गया। इसमें से दो युवक रायबरेली के डीह थाना के नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे के वार्ड नम्बर दो रामसागर मोहल्ले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


रेस्क्यू ऑपरेशन में दो लोगो को बाहर निकाला गया, जिन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं अन्य डूबे लोगों की तलाश जारी है। हादसे में रायबरेली के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे के वार्ड नम्बर दो मोहल्ला रामसागर निवासी रज्जन निर्मल मुंबई के आरटीओ ऑफिस लक्ष्मी स्टेट अंधेरी में परिवार सहित अपना जीवन यापन करता है। रविवार को रज्जन निर्मल के बेटे शिवम् व शुभम निर्मल गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने अपने साथियों के साथ वर्सोवा बीच गए थे। जहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच लोग समुद्र में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन में मौजूद मुम्बई पुलिस ने शिवम् सहित एक अन्य को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, वही छोटा भाई शुभम (20) वर्ष कहीं पता नहीं चला। बड़ी मशक्कत के बाद  देर रात शुभम का शव मिला ।शुभम की मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।


माँ सिरहू देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, युवक की मौत की खबर परशदेपुर पहुंचते ही घर में मौजूद नानी रामकली व मामा महेश के होश उड़ गए। मामा महेश कुमार ने बताया की सभी लोग मुम्बई में रह कर खुशी-खुशी अपना जीवन यापन कर रहे थे। बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed