फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one girl and one boy killed in gonda police says it honer killing

तालाब किनारे मिला युवक व युवती का शव, हालात कर रहे ऑनरकिलिंग की ओर इशारा

Fri, 07 Dec 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Dec 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
one girl and one boy killed in gonda police says it honer killing
मौके पर जांच करती पुलिस

गोंडा के खोडारे थाना क्षेत्र के पिपरा बाराखां गांव के पूरब स्थित एक सूखे तालाब के किनारे युवक व युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह इस घटना की जानकारी सबसे पहले ग्रामीणों को हुई। उन्होंने ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरवर ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

विज्ञापन


भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस विभाग के एडिशनल एसपी गोंडा ह्देश, सीओ मनकापुर एसके रवि, थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष छपिया विजेंद्र पटेल, थानाध्यक्ष  इंद्रजीत यादव ने जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय युवक का शव सागौन के पेड़ से लटकता मिला। वहीं बगल के तालाब में एक 22 वर्षीय युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पर युवती के शव से कुछ दूरी पर उसकी चप्पल व गेहूं के खेत से एक पॉलीथीन में कीटनाशक पदार्थ बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात को देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद इसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मौके पर पहुंचे डीआईजी एके राय व फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। प्रथम दृष्टया किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शवों को ठिकाने लगाने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। पुलिस इसे ऑनर किलिंग के नजरिए से भी देखने और जांच करने की कोशिश में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed