फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One died in a quarrel in Lucknow.

मुर्गे की आंख फोड़ने पर साथी को गोली से उड़ाया, मौत

Fri, 15 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
One died in a quarrel in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

गोसाईंगंज में शुक्रवार शाम मुर्गे की आंख फोड़ने को लेकर सीतापुर के तंबौर निवासी शमशाद और मेराज भिड़ गए। शमशाद ने मेराज पर मुर्गे को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। गाली-गलौज और झगड़े के बाद उसने मेराज को गोली मार दी।

विज्ञापन


गर्दन में गोली लगने से मेराज चीखते हुए गिर पड़ा तो उसके परिवारीजनों ने शमशाद पर हमला कर दिया। उसे लात-घूसों और डंडे से जमकर पीटा। दोनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां मेराज की मौत हो गई।
विज्ञापन


एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि मेराज और शमशाद दोनों सीतापुर के तंबौर में आमने-सामने रहते हैं। यहां दोनों बरकतनगर में सूर्या ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। भट्ठा परिसर में ही टिन शेड में दोनों परिवार के साथ अगल-बगल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे शमशाद घर आया तो पालतू मुर्गे को लहूलुहान देखकर भड़क उठा। परिवारीजनों ने बताया कि किसी ने मुर्गे की आंख फोड़ दी है।

डंडा मारने से फूट गई मुर्गे की आंख

One died in a quarrel in Lucknow.

शमशाद ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला मेराज ने मुर्गे को डंडा मारा जिससे उसकी आंख फूट गई। गुस्साया शमशाद पड़ोस में मेराज के घर में घुस गया और गाली-गलौज करने लगा। दोनों के परिवारीजन एकत्र हो गए। आसपास मजमा लग गया।

दोनों पक्ष में हाथापाई शुरू हो गई तो शमशाद ने तमंचे निकालकर मेराज पर फायर कर दिया। गोली मेराज की गर्दन में लगी और वह चीखते हुए गिर पड़ा। उसे खून से लथपथ देख परिवारीजनों ने शमशाद पर हमला कर दिया। उसकी जमकर पिटाई की गई।

सूचना पाकर भट्ठा मैनेजर अशोक वहां आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्ष को शांत कराकर घायलों को अस्पताल भेजा। एसओ ने बताया कि मेराज की मौत हो गई है जबकि शमशाद की हालत गंभीर है। एसओ ने कहा कि दोनों आपस में परिचित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed