{"_id":"9c98c172c95e5467faa2fe9bd9c2fbab","slug":"now-shahnawaz-in-hit-list-of-agencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएम की टॉप लिस्ट में अब इस खूंखार का नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएम की टॉप लिस्ट में अब इस खूंखार का नाम
लखनऊ/विष्णु मोहन
Updated Tue, 03 Sep 2013 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई वारदात में शामिल फरार आतंकी डॉ. शाहनवाज इंडियन मुजाहिदीन की कमान संभाल सकता है।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों को मिल रही जानकारी के मुताबिक शाहनवाज को भटकल की गिरफ्तारी के बाद नेतृत्व संकट से गुजर रहे इंडियन मुजाहिदीन की पहली पसंद माना जा रहा है।
इसके साथ ही मोस्ट वांटेड लिस्ट में अब डॉ. शाहनवाज का नाम भी खासा ऊपर आ गया है। यासीन भटकल से अन्य मामलों के अलावा उसके साथियों, खास तौर पर शाहनवाज के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मूल रूप से आजमगढ़ का निवासी शाहनवाज का नाम बाटला हाउस मुठभेड़ के बाद चर्चा में आया था। जैसे-जैसे आईएम के सदस्यों की यूपी समेत अन्य प्रांतों में धरपकड़ होती रही डॉ. शाहनवाज का नाम संगठन के प्रमुख ओहदेदारों में से एक के तौर पर सामने आता रहा।
विज्ञापन
हालांकि, यूपी में किसी वारदात में शाहनवाज का सीधा रोल नहीं पाया गया है। लेकिन जांच एज़ेंसियों ने पाया है वाराणसी में 2005 में हुए विस्फोट कांड के षड्यंत्र में शाहनवाज भी शामिल था।
इसके बाद उत्तर प्रदेश में आईएम द्वारा की गई विभिन्न वारदात में भी शाहनवाज का नाम किसी न किसी तौर पर जुड़ा हुआ पाया गया।
2008 में ही यूपी छोड़ कर भागे शाहनवाज के आखिरी बार दुबई के शारजाह में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद से उसकी नई लोकेशन नहीं मिल सकी है।
माना यही जा रहा है कि शाहनवाज शारजाह में ही छिपा हुआ है। हालांकि उच्च अधिकारी इसको लेकर कुछ और राय रखते हैं। सूत्र बताते हैं कि यासीन भटकल से भी शाहनवाज के बारे में पूछताछ की गई है।
यासीन ने शाहनवाज के बारे में जांच एज़ेंसियों को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसकी प्रमाणिकता जांची जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में यासीन ने भी माना है कि उसके बाद शाहनवाज एक ऐसा ओहदेदार है, जो संगठन में काफी पुराना है और जिसकी जानकारी में संगठन के कई सदस्य व उनकी गतिविधियां हैं। ऐसे में यासीन के बाद आईएम की कमान शाहनवाज के हाथ आने की संभावना को नकारा नहीं जा रहा है।