{"_id":"af3b2eed27ea8ed1b0a6b308fef4a9b5","slug":"no-two-thousand-killed-in-two-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख रुपये में तय हुआ था मौत का सौदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 लाख रुपये में तय हुआ था मौत का सौदा
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 14 Oct 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनाबाद पुलिस ने रविवार सुबह ठाकुरगंज के चोर घाटी तिराहे के पास से छावनी परिषद के पूर्व सदस्य श्याम नारायण पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय हत्याकांड के तीसरे शूटर को धर दबोचा।
विज्ञापन
आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने सीरियल किलर सलीम के इशारे पर हत्या को अंजाम देने की बात कुबूली है।
एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि अमीनाबाद पुलिस ने ठाकुरगंज क्षेत्र में कैंपबेल रोड स्थित चोर घाटी तिराहे पर घेराबंदी कर न्यू हैदरगंज की रिफा कॉलोनी निवासी फरहान खान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी के पास से 29 सितंबर को श्याम नारायण पांडेय हत्याकांड में इस्तेमाल तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने कुबूला कि सीरियल किलर सलीम ने हत्या के एवज में 20 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
इस पर उसने कामरान व रोमेश उर्फ सुनील की मदद से वारदात अंजाम देने की योजना बनाई। फरहान ने माना कि शनिवार को गिरफ्तार कामरान के कब्जे से बरामद एक्टिवा स्कूटर उसी का है।
गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने जानकारी दी कि तिहाड़ जेल में बंद सीरियल किलर सलीम, सोहराब व रुस्तम के गिरोह के लिए वसूली करने के साथ फरहान कई अन्य आपराधिक वारदात में भी शामिल रहा है।
उसने माना कि सीरियल किलर भाई उसे पेशी के दौरान आदेश देते थे। इसके अलावा फोन पर भी संपर्क रहता था।