फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No Information to ssp

शहर में हुई बड़ी डकैती, SSP को पता ही नहीं

Sun, 06 Apr 2014 09:08 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Apr 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
No Information to ssp

‘ये अखबारों में क्या छपा है, तुम्हारे यहां डकैती हुई और मुझे बताया तक नहीं।

विज्ञापन


रिपोर्ट क्यों नहीं लिखी,रिपोर्ट लिखो तुम्हें तो मैं सस्पेंड कर रहा हूं।’ एसएसपी प्रवीण कुमार ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे समाचार पत्रों में डकैती और लूट की खबरें पढ़ने के बाद मातहतों की क्लास ली।

बंथरा पुलिस ने दरोगा के घर लूटपाट को चोरी में दर्ज किया तो मलिहाबाद पुलिस ने कप्तान की फटकार के बाद रेलकर्मी के घर डकैती की रिपोर्ट लिखी।

विकासनगर में जुआ खेलने और जुआरियों को लूटने में पकड़े गए दो लोगों का शांतिभंग में चालान करके लीपापोती कर दी गई।

लूटपाट के आरोपी सिपाहियों को बचाने का खुलकर खेल हुआ। एसएसपी की कड़ी फटकार पर उन्हें रिपोर्ट सौंपी गई।

बीकेटी में सराफा व्यवसायी द्वारा पकड़कर सौंपे गए लुटेरे को थाने से छोड़ने वाली पुलिस ने कप्तान की फटकार पर मामला दर्ज किया लेकिन लुटेरों को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन


डकैती की वारदात भी दबा गए
मलिहाबाद के गांव शाह खेड़ा में दर्जन भर नकाबपोश बदमाशों ने बृहस्पतिवार देर रात रेलकर्मी रामशंकर के घर धावा बोला। रामशंकर के पूरे परिवार को बंधक बना लिया और साढ़े चार लाख के गहने व 30 हजार रुपये बटोर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैती की सूचना पर रहीमाबाद चौकी के दो सिपाहियों ने मौका मुआयना किया। चौकी इंचार्ज और इंस्पेक्टर को जानकारी दी।

दोनों ने शुक्रवार सुबह रामशंकर के घर पहुंचकर छानबीन की और कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट आए।

इंस्पेक्टर शेषमणि पाठक ने मौके पर पहुंचते ही वारदात को संदिग्ध बताना शुरू किया और एसएसपी को भनक तक नहीं लगने दी। अखबारों से शनिवार को एसएसपी को वारदात की जानकारी हुई।

उन्होंने इंस्पेक्टर को फटकार लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने को कहा।
 
इंस्पेक्टर की लापरवाही से खफा एसएसपी ने सीओ मलिहाबाद को फोन करके मामले की जांच करके तत्काल रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। इसके साथ उन्होंने इंस्पेक्टर शेषमणि पाठक को सस्पेंड करने का ऐलान किया।

बदनामी का वास्ता देकर नहीं लिखी लूट की रिपोर्ट
बंथरा की आजाद विहार कॉलोनी में चार सशस्त्र बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात दरोगा हरिबाबू गिरि के घर धावा बोला।

बदमाशों ने हवाई फायर करके सबको धमकाया और गहने व नगदी लूटकर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल दरोगा के बेटे मनीष गिरि को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसी की तहरीर पर चोरी के दौरान हमले का मामला दर्ज कर लिया। घर में हुई वारदात का पता चलने पर दरोगा हरिबाबू मौके पर पहुंचे।

बंथरा पुलिस ने उन्हें महकमे की बदनामी का वास्ता देकर मनाया। आश्वासन दिया कि लुटेरों को पकड़ने के बाद चोरी की रिपोर्ट में लूट की धारा बढ़ा दी जाएंगी।

अपराध अल्पीकरण के खेल से वाकिफ हरिबाबू ने हामी भर दी। एसएसपी ने एसओ को दो दिन में लुटेरों का पता लगाने के आदेश दिए।

पीड़ित ज्वैलर्स को फंसाने की तैयारी
कस्बा बीकेटी में न्यू ज्वैलर्स के मालिक जगपाल सिंह द्वारा बृहस्पतिवार को रंगेहाथ पकड़ कर सौंपे लुटेरे को थाने से छोड़ दिया गया। एसएसपी की कड़ी फटकार के बाद शुक्रवार को जगपाल की रिपोर्ट दर्ज हुई।

एसएसपी ने लुटेरों को 24 घंटे में लुटेरों को न पकड़ने पर एसओ आरपी यादव को निलंबित करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए।  लेकिन न तो थाने से छोड़े बदमाश को पकड़ा जा सका और न ही उसके दो अन्य साथियों का कोई सुराग लगा सकी है।


फजीहत से परेशान पुलिसकर्मियों ने जगपाल सिंह द्वारा चोरी का माल खरीदे जाने की बात कहनी शुरू कर दी। इससे जगपाल दबाव में आ गया है। अब वह बदमाशों को पकड़ने की मांग के बजाय अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed