बनाया छात्रा का अश्लील एमएमएस, की ब्लैकमेलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में एक नाबालिग छात्रा ने एक युवक पर चाचा बनकर अश्लील क्लिपिंग बनाने, धमकाने और यौन शोषण करने की शिकायत एसएसपी से की है।
आरोप गोविंदनगर में लड़कियों और महिलाओं के हित के लिए एनजीओ चलाने वाले राहुल मिश्रा और कैंट में रहने वाली गजाला पर है।
एसएसपी ने मामले की जांच कलक्टरगंज सीओ ममता कुरील को सौंपी। देर शाम दोनों पक्ष से बातचीत के बाद सीओ की संस्तुति पर किदवई नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह कमरे की तलाश में कैंट इलाके में रहने वाली सुमन उर्फ रोजी उर्फ गजाला के पास पहुंच गई। गजाला लड़कियों को ही किराएदार बनाकर रखती थी।
गजाला ने रूम खाली न होने की बात कह पड़ोस में एक कमरा दिला दिया, बताया कि मैं ही इसकी भी देखरेख करती हूं।
दूध में मिलाकर दी नशीली दवा
बकौल छात्रा एक दिन गजाला कमरे में आईं और बहाने से उर्सला अस्पताल ले गईं। वहां कार से आए राहुल मिश्रा (एनजीओ संचालक) से मुलाकात कराई। बताया कि यह लड़कियों एवं महिलाओं के हित में एनजीओ चलाते हैं।
करीब दो घंटे रुकने के बाद गजाला और मैं वापस चले आए। दो दिन बाद राहुल का फोन आया कि जिस औरत के साथ तुम आई थी, वह महिला ठीक नहीं।
वह लड़कियों को बेच देती है, तुम्हें भी बेचने की बात कर रही थी। बकौल छात्रा उसे गजाला के व्यवहार पर शक होने लगा।
परीक्षा छोड़ नहीं सकती थी, इससे राहुल के बहकावे में आ गई। राहुल ने खुद को उसके चाचा जैसा बताकर भरोसा दिलाया और साकेत नगर में ही अपने साथ एक कमरे में रहने की इजाजत दे दी।
इसी बीच कमजोरी का हवाला देकर राहुल ने उसे गिलास में दूध दिया। चार दिन बाद अश्लील वीडियो क्लिप दिखाते हुए बताया कि दूध में नशीली गोलियां थीं।
पिता के पास वीडियो भेजने की धमकी
क्लिप दिखाकर ब्लैकमेल किया और कहा कि जो कहें किया करो, वरना इंटरनेट और पिता के पास यह वीडियो भेजकर बर्बाद कर दूंगा। फ्लैट में ही रखकर मारापीटा और यौन शोषण किया गया।
राहुल अपने एक भाई को सपा का कथित नेता बताता था। राहुल ने कहा कि मैंने गजाला से 60 हजार रुपये में खरीदा है।
एक दिन फ्लैट का ताला खुला रह जाने पर मैं भाग निकली। बकौल छात्रा वह वापस घर नहीं जा सकती थी। ऐसे में एक जगह किराए पर कमरा लिया।
पुलिस को लग रहा है प्यार का मामला
छात्रा ने बताया कि उसने पुराना नंबर बदल दिया था मगर डायरी में नया नंबर लिखा था। नंबर बदल जाने लेकिन एक डायरी छूट जाने से राहुल नया फोन नंबर पा गया। अब वह फिर धमकी देता रहता है, विवश होकर पुलिस की शरण में आयी है।
एसएसपी शलभ माथुर ने ने बताया कि लड़की ने जो भी तथ्य दिए हैं, वह वॉयस में हैं। तकनीकी जांच भी कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग जैसा है लेकिन उम्र का गैप काफी है। इससे लड़की के आरोप को ही सही मानकर छानबीन की जा रही है।