{"_id":"7678834708b78bdfdc5a4a0d7660499d","slug":"newborn-thrown","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी मां, नवजात बच्ची को बस में छोड़ गई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये कैसी मां, नवजात बच्ची को बस में छोड़ गई
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Feb 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकलाज का भय या बेटी की नफरत ने एक परिवार को अपनी ही बच्ची का दुश्मन बना दिया।
विज्ञापन
अपने घर में जन्मी बच्ची को लाल साड़ी लपेटकर बैग में रखा और रोडवेज बस के लगेज में छोड़ दिया गया। शुक्रवार को कैसरबाग बस अड्डे पर लावारिस बैग में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। हालांकि बैग किसका था इसकी पहचान नहीं हो सकी। बस कंडक्टर की मानें तो कैसरबाग डिपो में बैग बहराइच से रखा गया है।
विज्ञापन
बेटी बचाने के लिए जहां देशभर में चिंतन चल रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं,लोकलाज का भय या फिर बेटी की नफरत ने एक मां-बाप या परिवार को अपनी ही बच्ची का दुश्मन बना दिया।
विज्ञापन
मां ने बच्ची को जन्म तो दिया,लेकिन उसके शव को लाल साड़ी में लपेटकर बहराइच से चली रोडवेज बस के लगेज में छोड़ दिया गया। शुक्रवार शाम चार बजे कैसरबाग बस अड्डे पर सवारियों के उतरने के बाद लगेज में एक काले रंग का लावारिस बैग मिला।
बाराबंकी के बस चालक विकास शुक्ला ने किसी यात्री का बैग छूटने की आशंका जताते हुए उसे परिवहन निगम के कार्यालय में जमा किया। एआरएम प्रमोद त्रिपाठी ने लिखापढ़ी कर सबके सामने बैग खोला तो उसमें एक लेडीज सूट फ्रॉक व लाल साड़ी में लिपटी एक दिन की नवजात बच्ची का शव मिला।
सूचना पर इंस्पेक्टर वजीरगंज अभिनव सिंह पुंडीर समेत तमाम पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर वजीरगंज के मुताबिक पूछताछ में बस कंडक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि बैग बहराइच में एक महिला ने रखा था,लेकिन फिर वह नहीं दिखाई दी।
घबराई महिला पर टिकी शक की सुई
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टैम्पो चालक रोमी को सवा चार बजे कैसरबाग बस अड्डे पर एक घबराई महिला मिली। सहमी महिला कुछ तलाश रही थी। महिला को आलमबाग जाना था। जब रोमी ने महिला से घबराहट का कारण पूछा तो उसने कहा कि वह बहराइच से आई है।
उसका पति उसे मारता-पीटता है। आलमबाग स्थित अपने मायके जा रही है। नागरिकों से मिली जानकारी पर पुलिस टैम्पो चालक की तलाश में जुट गई है लेकिन चालक की बताई कहानी को सटीक नहीं माना जा रहा है।