{"_id":"3fd1e48632d6132341959866289a0bff","slug":"new-expose-in-ritika-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस इतनी सी बात पर देवर ने भाभी को मारा था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस इतनी सी बात पर देवर ने भाभी को मारा था
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 28 Dec 2013 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर के विवेकखंड में किराए के मकान में रह रही विवाहिता रितिका की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके देवर ने की थी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह मृतका के देवर और पकड़े गए उसके साथी ने यह बात कुबूल कर ली। हत्या में देवर का ड्राइवर भी शामिल था।
हत्यारे ने बताया कि जब कभी वह घर पर आता था रितिका ठीक तरह से बात नहीं करती थी। ड्राइवर के सामने गालियां देती थी और बेइज्जत करती थी।
मां भइया के लिए खाना भेजती थी तो वह फेक देती थी। इसी वजह से वह बहुत दिनों से उससे चिढ़ा हुआ था। गौरतलब है कि दो दिन पहले गोमतीनगर विवेकखंड में रितिका की हत्या हुई थी। उस वक्त वह घर में अकेली थी।
हत्यारे ने उसके शरीर पर छोटे-बड़े डेढ़ दर्जन घाव किए थे और बहुत बेरहमी से मारा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक यह घाव कुल्हाड़ी-बांके और चाकू से किए गए थे। सबसे बड़ा घाव पेट के दायें हिस्से पर थे।
विज्ञापन
पुलिस ने रितिका के साथ बलात्कार अथवा शारीरिक संपर्क बनाने की आशंका से स्लाइड भी बनवाई थी।