{"_id":"5767a99c2e2e1fd0db00f35ab6ff1752","slug":"nepali-woman-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्लूडी परिसर में पेड़ से लटकती मिली नेपाली महिला की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीडब्लूडी परिसर में पेड़ से लटकती मिली नेपाली महिला की लाश
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 17 Aug 2013 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारखाला क्षेत्र में पीडब्लूडी के केंद्रीय स्टोर परिसर में बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालत में पेड़ से एक नेपाली महिला फंदे से लटकती मिली।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसओ के मुताबिक, पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी निकली है।
शिनाख्त न होने की वजह से बिसरा सुरक्षित रखा गया है। बाजारखाला क्षेत्र में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के केंद्रीय स्टोर परिसर में संदिग्ध हालात में पीपल के पेड़ से एक महिला साड़ी के फंदे से लटकती मिली।
विज्ञापन
परिसर के चौकीदार सुरेश व रामचंद्र मिश्रा ने शव लटकता देख सहायक अभियंता (एई) मनीष वर्मा को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एई ने पुलिस को फोन किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। एसओ बाजारखाला के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी निकली है।शिनाख्त न होने की वजह से बिसरा सुरक्षित रखा गया है।