फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   naxalite krishna murari panika arrested by ats

नक्सली संगठन एमसीसी के हार्डकोर नक्सली को एटीएस ने दबोचा

Fri, 23 Mar 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Mar 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
naxalite krishna murari panika arrested by ats
ats

प्रदेश के आंतकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। वाराणसी की टीम ने चंदौली से हार्ड कोर नक्सली कृष्ण मुरारी पनिका उर्फ महादेव को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


कृष्ण मुरारी प्रतिबंधित नक्सली संगठन एमसीसी का सक्रिय सदस्य है और इसे माइंस विस्फोट और अत्याधुनिक असलहा चलाने में महारत हासिल है। पुलिस को इसकी कई बड़ी घटनाओं तलाश थी। महादेव के पास से 32 बोर की पिस्टल के अलावा कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए एटीएस के आईजी असीम अरूण ने बताया कि एटीएस वाराणसी की टीम और चंदौली पुलिस के संयुक्त अभियान में महादेव को रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि महादेव मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना के गोरथरा का रहने वाला है और गांव के स्कूल से इंटर तक की शिक्षा ग्रहण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की मौत और दंबगों द्वारा जमीन कब्जाने के बाद वह हिमाचल चला गया था और वहीं पर एक फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करने लगा था इसी बीत उसकी मुलाकात झारखंड केगढ़वा जिला के रहने वाले रहमान अंसारी से हुई।

रहमान भी उसी फैक्ट्री में गैस कटर का काम करता था। उसी महादेव को नक्सली संगठन में भर्ती करने के लिए प्रेरित किया। आईजी ने बताया कि पुछताछ में महादेव ने बताया कि एमसीसी में भर्ती होने के बाद बिहार के शेरघाटी, लेडुइया व गया केजंगलों में रहकर एके-47, एके-56, इंसास, कार्बाइन व एलएमजी जैसे अत्याधुनिक असलहा चलाने का प्रशिक्षण लिया है।


कुछ दिनों तक उसे नक्सली साहित्य भी पढ़ाया गया था। इसके अलावा बिहार के ही बांसडीह जंगल में माइंस बिछाने की भी उसे ट्रेनिंग दी गई है। वह जिस संगठन में काम करता है, उसमें नाबालिक लड़कियां भी काम करती हैं और वह भी अत्याधुनिक हथियार चलाने में माहिर हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह कुख्यात नक्सली संजीत दा व विवेक की टीम में भी काम कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed