फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murdered milk businessman was blackmailing a girl who killed him

ब्लैकमेलिंग से निजात पाने के लिए नाबालिग युवती ने रची हत्या की साजिश, यूं दिया अंजाम

Sun, 22 Jul 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 Jul 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
murdered milk businessman was blackmailing a girl who killed him
murder

निगोहां इलाके में एक रिश्तेदार की बेटी के प्रेमप्रसंग की भनक लगने के बाद उसे ब्लैकमेल करने पर दूध कारोबारी गंगासागर यादव की हत्या की गई थी। किशोरी ने अपने प्रेमी व उसके दोस्त संग साजिश रची और गंगासागर को मुलाकात के बहाने बुलाकर मार डाला। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने टीम को दस हजार रुपये नकद इनाम की घोषणा की है। 

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अपराध दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर के रहिमाबाद निवासी दूध कारोबारी गंगासागर यादव की बुधवार रात निगोहां के गांव हरिहरपुर पटासा में एक फार्महाउस के पीछे नृशंस हत्या के मामले में उसके एक रिश्तेदार की बेटी के साथ गांव अहिनवार निवासी बाइक मैकेनिक कमल और उसके दोस्त बबलू को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


तीनों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल सरिया और चाकू बरामद हुआ। तीनों ने गंगासागर को चाकू से बुरी तरह गोदा था। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने स्वाट टीम प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान व सर्विलांस सेल प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी की टीम की मदद से हत्याकांड की सूचना के 48 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करके वारदात का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैकमेल करने पर अंजाम दी वारदात

मोहनलालगंज की पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि गंगासागर की शादी को चार साल बीत गए थे। संतान न होने का मलाल था। कुछ दिनों पहले उसे अपने एक रिश्तेदार की नाबालिग बेटी और बाइक मैकेनिक कमल के बीच प्रेमप्रसंग की भनक लग गई।

दोनों को रंगेहाथ पकड़ने के बाद गंगासागर ने किशोरी को ब्लैकमेल करके उससे अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। भांडा फोड़ने की धमकी देकर दबाव बनाता। निगोहां क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर अक्सर आवागमन करके किशोरी से संबंध बनाने लगा।

ब्लैकमेलिंग से त्रस्त किशोरी ने कमल को जानकारी दी। दोनों ने गंगासागर को ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली। कमल के इशारे पर किशोरी ने बुधवार को गंगासागर को कॉल करके फार्महाउस के पीछे मुलाकात के बहाने बुलाया। बाइक लेकर पहुंचे गंगासागर को किशोरी कुछ देर तक बातचीत में उलझाए रही।

इस बीच कमल अपने दोस्त बबलू के साथ आ धमका। सरिया से सिर पर वार करके गंगासागर को गिराया। इसके बाद तीनों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उसका गला बुरी तरह गोद डाला। वारदात अंजाम देने के बाद किशोरी अपने घर लौट गई, जबकि कमल और बबलू ने गंगासागर की बाइक उन्नाव के कालू खेड़ा में सड़क किनारे गड्ढे में फेंकी और फरार हो गए। 

ऐसे लगा सुराग 

फार्महाउस के पीछे खून से लथपथ पड़े शव से कुछ दूरी पर मोबाइल फोन मिला। उसके जरिए गंगासागर के शव की शिनाख्त हुई और पता चला कि कुछ दूरी पर स्थित गांव में उसकी ससुराल व आसपास कई रिश्तेदार हैं। मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालने पर उस नंबर को ट्रेस किया गया, जिससे बुधवार देरशाम गंगासागर को फोन किया गया था। शक की सुई रिश्तेदार की बेटी पर टिक गई। उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ गहन छानबीन की गई और बाइक मैकेनिक कमल से प्रेमप्रसंग की जानकारी हुई। इसके बाद कड़ी जुड़ती चली गई। 

पुलिस टीम को इनाम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने 48 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये नगद इनाम की घोषणा की है। टीम में स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान, सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्यागी, थानाध्यक्ष अजय कुमार, उपनिरीक्षक रामफल मिश्रा, प्रमोद कुमार, आरक्षी सरताज अहमद, वीर सिंह, अविजीत कुमार, अनिल कुमार, राजीव, चंद्रपाल सिंह राठौर, विशाल सिंह, सूरजसिंह, राजेश पांडेय, जगसेन सोनकर और महिला आरक्षी सुनीता शामिल थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed