{"_id":"2028d14326dd3731c9fa647c8a61529f","slug":"murder-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात सड़क पर अधेड़ की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर रात सड़क पर अधेड़ की गला रेतकर हत्या
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Sun, 02 Mar 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर क्षेत्र में रुद्राक्ष सिटी के पास शुक्रवार रात बदमाशों ने सड़क पर ही एक अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी और शव के पास खून से सना चाकू फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
अधेड़ की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को लावारिस में दर्ज करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एसओ सरोजनीनगर रामनरेश यादव ने बताया कि गांव नटकुर के चौकीदार धर्मपाल ने शनिवार सुबह बिजनौर रोड स्थित रुद्राक्ष सिटी में सड़क पर एक अधेड़ का खून से लथपथ शव पड़ा देखकर थाने में सूचना दी। मौका ए वारदात से जाहिर था कि अधेड़ ने जान बचाने के लिए कातिलों से संघर्ष किया होगा।
विज्ञापन
कातिल ने हाथ व पेट पर चाकू से कई वार के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि बदमाशों ने अधेड़ को काबू करने के बाद उसे सड़क पर गिराकर गला रेत दिया।
अधेड़ के शरीर पर काली धारीदार पैंट, ग्रे शर्ट, काले जूते व मोजे थे। चौकीदार ने पुलिस को बताया कि सुबह ग्रामीणों ने सड़क पर शव पड़ा देखा।
मारे गए व्यक्ति को पहचानने के लिए भीड़ लगने लगी लेकिन कोई भी व्यक्ति उसकी शिनाख्त नहीं कर पाया।
पुलिस ने इश्तहार छपवाने की कार्रवाई के साथ ही फोटो लेकर सिपाहियों को विभिन्न स्थानों पर भेजा है। इसके अलावा सभी थानों को अधेड़ का हुलिया नोट कराने के साथ हत्या की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
लूटपाट का शक
मारे गए अधेड़ की जेबें खाली मिलने से पुलिस को कत्ल के पीछे लूटपाट का शक है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने किसी अन्य स्थान से अधेड़ को कब्जे में लेने के बाद लूटपाट की और रुद्राक्ष सिटी में सुनसान स्थान पर उसकी हत्या करके माल लूट ले गए।