फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder in lucknow.

प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए एक प्रेमी बना हत्यारा

Wed, 04 Feb 2015 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Feb 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
murder in lucknow.

प्रेमिका के शौक पूरे करने लिए एक बेरहम ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला का खून कर दिया। आरोपी ने हत्या कर दस लाख के गहने और नकदी पार कर ली।

विज्ञापन


बीते दिनों पारा इलाके की अशोक विहार कॉलोनी में गीता दुबे की हत्या कर दी गई थी। हत्यारा दस लाख के गहने और नकदी भी लूट ले गया था। इस वारदात को पड़ोसी विनय यादव ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन


वह पहले उनके बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। गीता को भाभी कहने वाले विनय ने अपनी प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए वारदात अंजाम दी।

उधार लेने व चुकाने के बहाने दो दिन रैकी की थी। पुलिस ने विनय के साथ युवती व उसकी मां को गिरफ्तार कर लूटे गए गहने बरामद कर लिए हैं।

साथ बैठकर पी चाय और पांच सौ रुपये मांगे

murder in lucknow.

एसएसपी यशस्वी यादव ने बताया कि बायोलैब उपकरण फैक्ट्री के मालिक मनोज दुबे की पत्नी गीता दुबे की शनिवार सुबह हत्या की गई थी।

हत्या और दस लाख से अधिक की लूट के मामले में ऐशबाग के विनय यादव उर्फ बबलू, मोतीझील के चिरैदा पुरवा निवासी प्रिया गौतम व उसकी मां संगीता को गिरफ्तार किया गया है।

मनोज के घर से लूटे गए गहने प्रिया व संगीता के कब्जे से बरामद हुए हैं। विनय ने गीता के सिर पर सरिया व सिल-बट्टा से वार करके हत्या की और सेफ व ब्रीफकेस खंगाल कर गहने व नगदी बटोर ले गया था। आसपास के लोगों ने उस पर ध्यान भी नहीं दिया।

विनय ने कुबूला कि वह मंगलवार को मनोज के घर पहुंचा और गीता से पांच सौ रुपये उधार मांगे। घर में अकेली गीता ने रुपये तो दिए ही साथ उसे बैठाकर चाय भी पिलाई।

ऐसे रची हत्या की साजिश

murder in lucknow.

चाय पीने के दौरान विनय ने जायजा लिया। मनोज व बच्चों के बारे में पूछने के साथ उनके घर लौटने का समय मालूम कर लिया। बृहस्पतिवार को रुपये लौटाने के बहाने गीता के पास गया था।

शनिवार घर के हालात से अच्छी तरह वाकिफ होने के बाद उसने वारदात अंजाम दे डाली। विनय यादव उर्फ बबलू ने कहा कि दस साल पहले मनोज दुबे व गीता अपने दोनों बच्चों के साथ मोतीझील में किराए पर रहते थे।

इस दौरान उसका परिचय हुआ। बाद में वह उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगा। वह गीता को भाभी कहता था। सात साल पहले मनोज और गीता अशोक विहार कॉलोनी में अपने मकान में चले गए। यहां भी विनय का आनाजाना बना रहा।

विज्ञापन

मोबाइल ने खोला राज

murder in lucknow.

एसएसपी ने बताया कि गीता के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के साथ संदेह के घेरे में आए नंबरों की लोकेशन ट्रेस की गई।

उसके बच्चों ने विनय द्वारा रुपये उधार लेने व लौटाने वाली बात बताई। विनय के बारे में तहकीकात में उसकी प्रेमिका की जानकारी हुई।
पड़ोसियों से भी अहम बातें मालूम हुईं। टीम को 50 हजार का इनाम दिलाने की उच्चाधिकारियों से सिफारिश की जा रही है।

टीम में एसओ पारा अशोक कुमार, सर्विलांस सेल प्रभारी अनुराग मिश्रा, हेड कांस्टेबल योगेंद्र, अमरेश त्रिपाठी, कांस्टेबल अनिल सिंह, सुजीत सिंह, देवेंद्र व अमित यादव शामिल थे।

विनय का मोतीझील के चिरैदा पुरवा की प्रिया गौतम से प्रेम प्रसंग हुआ। उसके घर जाने लगा। विनय अपने महंगे शौक और प्रेमिका की ख्वाहिशें पूरी करने में कंगाल होता जा रहा था।

जबकि प्रिया की महंगी ख्वाहिशें बढ़ती गई। इस पर उसने मुंहबोली भाभी गीता के घर हाथ साफ करने की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed