{"_id":"2a5fdcfd9f4ad39d2d7120645e73bd41","slug":"murder-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे बुजु्र्ग को गला दबाकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सो रहे बुजु्र्ग को गला दबाकर उतारा मौत के घाट
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 14 Oct 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
नगराम के पजावा मजरा समेसी में शनिवार रात बेखौफ हत्यारों ने पोते के साथ बरामदे में सो रहे बुजुर्ग का गला घोंटकर हत्या कर दी गई। किसी तरह बचकर भागे पोते ने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या की आशंका जताई है। शक की सुई घर वालों के ही इर्दगिर्द घूम रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नगराम के पजावा मजरा समेसी निवासी बाबूलाल (65) की पत्नी तेजाना से अनबन थी। इसके चलते बाबू लाल छह वर्ष गांव के बाहर मकान बनाकर अपने पोते इंद्रकुमार (10) के साथ रहता था।
विज्ञापन
इंद्र कुमार के पिता चंद्रशेखर का निधन हो चुका है। जानकारी के अनुसार बाबूलाल का मंझला बेटा हरिप्रसाद पीडब्लूडी में जूनियर इंजीनियर है और इस समय भदोही में तैनात है।
जबकि, छोटा बेटा रमाकांत मां के साथ ही रहता है। पूछताछ में पोते ने बताया कि खाना खाने के बाद बाबा के साथ बरामदे में सो रहा था। आधी रात के बाद खटपट की आवाज से नींद टूटने पर तीन लोग नजर आए।
अचानक तीनों ने बाबा को दबोच लिया और पीटने लगे। घबराए इंद्र कुमार के शोर मचाने पर हमलावर उसकी तरफ भी दौड़े। हालांकि वह बचकर भागने में सफल रहा। जबकि हमलावरों ने बाबूलाल की गला दबाकर हत्या कर दी।
उधर, घबराया इंद्रकुमार भागता हुआ पास के बिजली उपकेंद्र पर सो रहे कर्मचारियों के पास पहुंचा और पूरी जानकारी दी। इस पर कर्मियों ने पुलिस को फोन किया।
सूचना पर एसओ नगराम समेत कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। देर रात घटना स्थल का मौका मुआयना कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शक के आधार पर पत्नी तेजाना और बेटे रमाकांत से पूछताछ हो रही है।