फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder in land dispute

लाडली की शादी की तैयारियों में जुटा था बाप, हो गया कत्ल

Sun, 26 Jan 2014 10:56 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Jan 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
Murder in land dispute

काकोरी के गांव जलियामऊ में शनिवार दोपहर नल पर कपड़े धो रहे बुजुर्ग की दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई वारदात के पीछे 12 बीघा जमीन को लेकर पूर्व प्रधान के परिवार के दो युवकों से झगड़ा बताया गया है।

गांव जलियामऊ निवासी बुजुर्ग किसान तुलसीराम लोध (65)घर के सामने हैंडपंप पर कपड़े धो रहे थे। इस बीच गांव के ही सुधीर व अनुराग पहंचे और गोली मार भाग निकले। फायर की आवाज सुनकर तुलसीराम के परिवारीजन व आसपास के लोग दौड़े।

खून से लथपथ बुजुर्ग को नल पास तड़पते और आरोपियों को भागते देखा। बेटे पवन उर्फ छोटू लोध ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पूर्व प्रधान बाबूलाल लोधी ने कई साल पहले 12 बीघा जमीन उसके पिता तुलसीराम के नाम कर दी थी।
विज्ञापन


इसे लेकर बाबूलाल के पौत्र गजराज से सिविल कोर्ट व तहसील में मुकदमा चल रहा है। जमीन पर कब्जे को लेकर पहले भी भिड़ंत हो चुकी है। दो महीने पहले गजराज के बेटे सुधीर व अनुज ने पवन को पीटा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पवन का कहना है कि गोली चलने की आवाज पर बहन कंचन के साथ घर से निकला। इस पर सुधीर व अनुराग ने उन्हें भी दौड़ा लिया। इंस्पेक्टर काकोरी का कहना है कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 
बेटी की शादी की थी तैयारी
शव के पास बिलख रहे पवन ने बताया कि बहन कंचन की चार फरवरी को शादी तय है। पिता तैयारी में जुटे थे।

पुलिस का कहना है कि तुलसीराम ने 16 दिसंबर 2008 में गांव जलियामऊ में दो बीघे जमीन के लेकर पारा थाना क्षेत्र के बल्दी खेड़ा निवासी रामआसरे लोधी की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed