हॉर्न बजाने पर नहीं दिया पास, तो मार दी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरटेकिंग के विवाद में हुए झगड़े के बाद सोमवार रात बाइक सवार युवकों ने डाला चालक शिवपाल (25) की गोली मारकर हत्या कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवपाल के साथ मौजूद भाई व लेबर से मामले की जानकारी ली। देर रात शिवपाल के परिवारीजनों की तरफ से पड़ोसी पिता-पुत्रों के खिलाफ तहरीर दी गई।
दादूपुर गांव निवासी शिवपाल रात करीब साढ़े नौ बजे डाला में लकड़ी लादकर गांव से निकला था। भाई संदीप व पड़ोसी गांव खांडेदेव निवासी गब्बर भी उसके साथ थे।
बताते हैं कि शिवपाल के पड़ोस में ही रहने वाला आनंद सिंह दो अन्य लोगों के साथ पीछे से बाइक से आ रहा था।
कई बार हार्न बजाने के बाद भी शिवपाल ने उसे पास नहीं दिया। नगवा नाला पुल पर जगह मिलते ही आनंद ने बाइक से डाला को ओवरटेक कर रुकवा लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
शिवपाल ने विरोध किया तो आनंद के साथ आए युवक ने उसे गोली मार दी।
गोली शिवपाल की पीठ पर लगी और वह चीखते हुए नीचे गिर पड़ा। इसके बाद आनंद और उसके साथी मौके से भाग गए।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस लहूलुहान शिवपाल को ट्रामा सेंटर ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिवपाल के परिवारीजनों ने आनंद के पिता,चाचा व भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है।
आनंद और उसके साथ मौजूद लोगों की तलाश की जा रही है। एसओ ने बताया कि सड़क काफी संकरी है जिसके चलते आनंद को बाइक निकालने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी।
इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और शिवपाल को गोली मार दी गई।