50 लाख के लिए किया पिता का कत्ल, खुद को भी मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा पॉलिसी के 50 लाख रुपये हड़पने के लिए एक बेटे ने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने खुद को भी जांघ पर गोली मारकर घायल कर दिया और हत्या के मामले में गांव के ही छह लोगों को नामजद कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
रामपुर कलां इलाके के रामदुलारे यादव की मंगलवार 23 मई की आधी रात को रसूलपुर व चांदपुर गांव के बीच में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उसके बड़े बेटे योगेश की जांघ में भी गोली लगी थी।
मामले में गांव के ही तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला संदिग्ध नजर आया।
विरोधियों को फंसाने के लिए चली थी चाल
एसपी सौमित्र यादव ने बताया कि घटना को लेकर दोनों बेटों से अलग-अलग पूछताछ हुई तो बयान विरोधाभासी निकले। इससे घटना के पीछे योगेश पर शक गहरा हो गया।
अवधेश पर सख्ती बरती गई तो उसने पूरा मामला उजागर कर दिया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में रामदुलारे के छोटे बेटे अवधेश ने माना कि पिता की योगेश ने हत्या की थी।
उसके भाई ने पिता के नाम से 50 लाख की बीमा पॉलिसी की रकम पाने व विरोधियों को फंसाने के लिए घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने योगेश को हिरासत में ले लिया।