UP: बसपा विधायक पर इंजीनियर की हत्या का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच में तैनात केंद्र सरकार के एनआईसी इंजीनियर का शव बाराबंकी में संदिग्ध हालात में मिला। इंजीनियर के परिजनों ने बसपा विधायक विजय कुमार और उनकी पत्नी मृदुला आनंद पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृदुला आनंद शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारी हैं। परिजनों ने का कहना है कि शिखर को गोली मारी गई और शरीर पर चाकुओं के भी निशान हैं।
बहराइच जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के इंजीनियर बेटे का क्षत-विक्षत शव बाराबंकी के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे मिला है। आरोप है कि हत्या कर इसका शव यहां फेंका गया है।
इस मामले मे पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गोरखपुर बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के बसपा विधायक डा. विजय कुमार व उनकी शिक्षा विभाग में अधिकारी पत्नी मृदुला आनंद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, अपहरण समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
रुपयों के लेनदेन का मामला
बहराइच शहर के बशीरगंज मोहल्ला निवासी व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव के पुत्र इंजीनियर शिखर श्रीवास्तव का शव मंगलवार की सुबह बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में रामनगर मार्ग पर बरदरी मोड़ के पास पड़ा मिला।
सुबह के समय घटनास्थ से गुजर रहे राहगीरों ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त कर इस घटना के बारे में उसके परिवारीजनों को सूचना दी।
पहुंचे मृतक के पिता दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए गोरखपुर जिले के बांसगांव से बसपा विधायक डा. विजय कुमार व उनकी पत्नी मृदुला आनंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी जिसमें नौकरी व बीएड कराने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपयों का लेनदेन मुख्य कारण बताया गया है।
इस मामले में विधायक व उनकी पत्नी और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या, अपहरण समेत कई संगीन धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदोसराय कोतवाली प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।