UP: दहेज के लालच में पति ने लगा दी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां कस्बा निवासी दिनेश कुमार ने शिवगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी विनीता (22) की शादी वर्ष 2014 में प्रेम कुमार निवासी खांडेखेड़ा थाना शिवगढ़ के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही दहेज में एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर पति प्रेमकुमार, ससुर रज्जनलाल व सास मुन्नी देवी की ओर से बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था।
बीती 29 अक्तूबर को आरोपियों ने उसकी बेटी पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना मिलने पर वह बेटी को लखनऊ ले गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पिता के मुताबिक, बेटी 80 फीसदी झुलस गई है। पुलिस ने पति, ससुर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ केपी यादव का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की जाएगी।
पत्नी को घर से निकाला, केस
दहेज की खातिर एक विवाहिता को न सिर्फ घर से निकाल दिया गया है, बल्कि उसे जानमाल की धमकी दी जा रही है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मिर्जापुर जिले के गनेशगंज निवासी मिश्रीलाल ने मंगलवार को सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सीता की शादी वर्ष 2014 में सुनील कुमार गौतम निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी थाना क्षेत्र सदर के साथ हुई थी।
शादी में दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। डिमांड पूरी न होने पर बेटी को घर से निकाल दिया।
फोन करके बेटी को जानमाल की धमकी भी देते हैं। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि पिता की तहरीर पर पति सुनील कुमार, गंगाधर, पुष्पा देवी, अनिल, सीमा, सिद्धार्थ और लक्ष्मण प्रसाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।