फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mother asked goons to fire on her child

गुंडों ने बच्चे पर तमंचा ताना, मां बोली मारो गोली

Sat, 08 Mar 2014 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Mar 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
mother asked goons to fire on her child

आशियाना इलाके में महिला की हिम्मत के आगे दो बदमाशों की एक न चली।

विज्ञापन


बदमाशों ने तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी भी दी। इस पर महिला को डरते नहीं देख, बदमाशों ने उसके चार साल के बेटे की कनपटी पर तमंचा सटा दिया।

महिला ने बिना घबराए शोर मचाया। इससे आसपास के लोग महिला की ओर दौड़े तब हड़बड़ाए बदमाश महिला की चेन खींचकर भागने का प्रयास करने लगे।

लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाया और बदमाशों से भिड़ गई। इस धक्कामुक्की में बदमाश महज आधी जंजीर लेकर भाग निकले। महिला ने इस मामले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मां ने कह दिया, बच्चे को मार दो गोली

mother asked goons to fire on her child

बदमाशों से भिड़ने वाली यह साहसी महिला हैं रायबरेली के बछरावा में रहने वाली रंजना शुक्ला। बृहस्पतिवार को वह अपने चार वर्षीय बेटे मानस के साथ बस से आशियाना स्थित रजनीखंड में अपने मायके आ रही थीं।

बस से उतरने के बाद वह पैदल ही रजनीखंड के लिए चल दीं। रंजना ने बताया कि रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश कई बार उनके आगे-पीछे चक्कर लगाते रहे।

अवध पब्लिक स्कूल से चंद कदम आगे सुनसान जगह पर बदमाशों ने रंजना को रोक लिया। बदमाशों ने चेन-अंगूठी मांगी तो वह उनसे भिड़ गई।

इसी बीच एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उसे गोली मारने की धमकी दी। लेकिन रंजना नहीं घबराईं। उन्होंने कहा, गोली मार दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद सकपका गए बदमाश

mother asked goons to fire on her child

इस पर बदमाश सकपका गए और रंजना की गोद में बेटे मानस के सिर पर तमंचा सटा दिया। इसके बावजूद रंजना हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाने लगीं।

उस वक्त अवध पब्लिक स्कूल के बच्चे मैदान में खेल रहे थे। शोर सुनकर बच्चों ने भी चीखना शुरू कर दिया।

आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो बदमाश घबरा गए। हड़बड़ी में बदमाशों ने रंजना की चेन पर झपट्टा मारा।

हालांकि, चेन हाथ में आते ही रंजना ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया। रंजना ने चीखते हुए लोगों को बुलाया।

विज्ञापन

गोद से खींच लिया बच्चा

mother asked goons to fire on her child

इसी बीच दूसरे बदमाश ने रंजना की गोद से उसका बच्चा खींचकर उसका ध्यान बंटा दिया। रंजना चेन भूलकर बच्चे को पकड़े बदमाश से भिड़ गई।

इसी बीच मौका पाकर बदमाश भाग गए। सूचना पाकर आशियाना पुलिस मौके पर पहुंची और रंजना व आसपास के लोगों से पूछताछ की।
 
जानकारी मिलते ही रंजना के मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए। भाई महेंद्र मिश्रा ने बताया कि बदमाश आधी सोने की जंजीर और मोबाइल फोन लेकर भाग गए।

रंजना की तरफ से दो बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। रंजना के पति अतुल शुक्ला सीआरपीएफ में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed