फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 40 thousand fake students get caught from Aadhar Number.

बेसिक शिक्षा विभाग: आधार नंबर से पकड़ में आए 40,636 डुप्लीकेट विद्यार्थी, डाटा दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Sun, 25 Jul 2021 02:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Jul 2021 02:47 PM IST
सार

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने निर्देशों में कहा है कि सूचना आधार वॉल्ट में श्रीट्रॉन इंडिया लि. के माध्यम से डुप्लीकेट छात्र-छात्राओं की सूचना प्राप्त हुई है। यानी, 20 हजार छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिनकी आधार संख्या अन्य 20 हजार छात्र-छात्राओं के प्रमाणीकरण के लिए इस्तेमाल की गई है।

विज्ञापन
More than 40 thousand fake students get caught from Aadhar Number.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ मंडल में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में 40636 डुप्लीकेट विद्यार्थी मिले हैं। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने लखनऊ मंडल के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इन छात्र-छात्राओं के डाटा दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने निर्देशों में कहा है कि सूचना आधार वॉल्ट में श्रीट्रॉन इंडिया लि. के माध्यम से डुप्लीकेट छात्र-छात्राओं की सूचना प्राप्त हुई है। यानी, 20 हजार छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिनकी आधार संख्या अन्य 20 हजार छात्र-छात्राओं के प्रमाणीकरण के लिए इस्तेमाल की गई है।
विज्ञापन


आधार वॉल्ट से शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का ब्योरा आधार प्रेरणा पोर्टल और आधार वॉल्ट से डिलीट करते हुए शत-प्रतिशत शुद्ध डाटाबेस बनाया जाना है। इसलिए एक से अधिक विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों को एक ही स्कूल में रखा जाएगा। दूसरे विद्यालय से उसका नामांकन डिलीट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर विद्यालय ने गलत आधार का प्रमाणीकरण किया है तो सही आधार प्रमाणीकरण कराते हुए डाटा अपडेट किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed