फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Molestation in lucknow

मॉल में मिलने को शोहदे को बुलाया फिर जमकर कूटा

Thu, 13 Mar 2014 11:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Mar 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
Molestation in lucknow

साहस का परिचय देते हुए एमबीए की छात्रा ने इंजीनियरिंग कॉलेज

विज्ञापन
में पढ़ने वाले शोहदे की बुधवार को जमकर धुनाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया।

गोमतीनगर के विश्वासखंड के सेक्टर-3 में रहने वाला देवेश मेलवानी काफी अरसे से छात्रा को आपत्तिजनक फोटो व एसएमएस भेजकर परेशान कर रहा था। देवेश के खिलाफ वीमेन पॉवर लाइन में 50 मामले दर्ज है।


हजरतगंज के सीओ दिनेश यादव ने बताया कि गोरखपुर के अफसर की बेटी लखनऊ में एक मैनेजमेंट कालेज से एमबीए कर रही है।

उसने शिकायत की थी कि शोहदा उसे व्हाट्स एप और फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो, एसएमएस व एमएमएस भेजता है।

इस पर शोहदे को दबोचने के मकसद से पुलिस ने छात्रा से शोहदे से व्हाट्स एप पर मेलजोल बढ़ाने को कहा। योजना के तहत छात्रा ने शोहदे को मुलाकात के बहाने सहारागंज बुलाया।

उसके आते ही छात्रा ने पुलिस की मदद से शोहदे को दबोच लिया और लात घूंसों से धुनाई कर दी। शोहदे के माफी मांगने पर छात्रा ने उस पर मुकदमा लिखाने से इन्कार करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।


शोहदे की पहचान सीतापुर के प्रेमनगर के मूल निवासी के रूप में हुई। देवेश एक इंजीनियरिंग कालेज का स्टूडेंट बताया जा रहा है। पुलिस ने शांतिभंग की धारा में उसका चालान किया है।

सीओ की मानें तो देवेश दो सिम रखे था। एक नंबर की 21 एवं दूसरे सेलफोन नंबर की 29 शिकायतें वीमेन पावर लाइन में दर्ज हैं।

मगर, उसने यहां भी धमकी दी। शोहदे की गिरफ्तारी के बाद सीओ ने छात्रा के साहस की सराहना की और उसका उत्साहवर्धन किया।


फेक आईडी का भी कर रहा था यूज

शोहदे ने एक युवती के नाम से फर्जी आईडी के जरिए फेसबुक अकाउंट खोल रखा था। उससे छात्रा से चैंटिंग करता था।

पकड़े गए आरोपी ने बताया कि एमबीए छात्रा का एक दोस्त उसका परिचित है।

उसके मोबाइल फोन से उसने चोरी से छात्रा का नंबर लिया और फिर एसएमएस कर दोस्ती का ऑफर किया। पकड़े गए सिम भी शोहदे ने अपने परिचित के नाम खरीद रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed