फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Molestation in hospital

अस्पताल पहुंकर भी नहीं सुधरा आरोपी, वहां भी की हरकत

Tue, 03 Dec 2013 01:41 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ Updated Tue, 03 Dec 2013 01:41 AM IST
विज्ञापन
Molestation in hospital

पीजीआई के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में पुलिस अभिरक्षा में चार माह से इलाज करा रहे हत्या आरोपी को रविवार शाम छेड़छाड़ करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


उसकी निगरानी के लिए तैनात दो सिपाही उसे छोड़कर लखनऊ में अपने रिश्तेदारों के घर चले गए थे। सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उधर सोमवार सुबह दोनों सिपाही पीजीआई पहुंचे तो हत्या आरोपी को गायब देख उनके होश उड़ गए।

पता चला कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सिपाही पीजीआई थाना पहुंचे और इंस्पेक्टर को पूरा मामला बताया। इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है।

हत्या आरोपी मैनपुरी की जीवाराम कॉलोनी निवासी अंशू पांडे है। उसने 14 दिसंबर 2011 को रंगदारी देने से इंकार करने पर शिवशंकर सक्सेना की हत्या कर दी थी।

उसे गिरफ्तार कर इटावा जेल में रखा गया था। करीब चार महीना पहले बीमारी के चलते अंशू को पीजीआई के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था।

उसकी निगरानी में इटावा के सिपाही हेमेंद्र और अनीश को लगाया गया था। रविवार शाम करीब पांच बजे दोनों सिपाही अंशू को छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए।
विज्ञापन


इसी बीच अंशू अपने वार्ड में भर्ती हरदोई के अवधेश मिश्रा के बेटे शिवम के साथ टहलते हुए बाहर आ गया। बताते हैं कि दोनों पीजीआई परिसर में टहल रहे थे।

इसी दौरान पीजीआई परिसर में एक कर्मचारी के घर कार्यक्रम में आई रायबरेली की किशोरी से दोनों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र होकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई के सुरक्षाकर्मी छविनाथ व मुन्ना लाल मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़कर पीजीआई पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यहां उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

उधर सोमवार सुबह सिपाही हेमेंद्र और अनीश पीजीआई के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट पहुंचे तो अंशू को गायब पाकर खोजबीन शुरू की।

वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि अंशू को छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो सिपाहियों के होश उड़ गए।

घबराए सिपाही पीजीआई थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह को पूरा मामला बताते हुए अंशू को छोड़ने की गुहार लगाई।

हालांकि तब तक पुलिस उसे जेल भेज चुकी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सिपाही हत्या आरोपी को आजाद छोड़कर गायब हो गए थे।

उन्होंने सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी के माध्यम से इटावा पुलिस को रिपोर्ट भेज दी है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed