{"_id":"c8665ea3b4eb0c5fc45729e4fc0a3f50","slug":"molestation-231","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों की फोटो खींचने के शौकीन शोहदे को छात्राओं ने धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़कियों की फोटो खींचने के शौकीन शोहदे को छात्राओं ने धुना
हिमांशु त्रिपाठी/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Mon, 02 Jun 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज क्षेत्र में रविवार शाम होटल मैनेजमेंट की दो छात्राओं की टेंपो में चोरी छिपे उनकी फोटो खींच रहे शोहदे की न सिर्फ धुनाई की, बल्कि पुलिस को भी सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस को शोहदे के मोबाइल में टेम्पो में सफर करने वाली अनेक युवतियों के फोटो मिले हैं।
हसनगंज कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि होटल मैनेजमेंट की दो छात्राएं शाम हजरतगंज से टेम्पो से अलीगंज स्थित अपने हॉस्टल जा रही थीं।
इस बीच सामने की सीट पर बैठा एक व्यक्ति चोरी छिपे अपने मोबाइल से छात्राओं के फोटो खींचने लगा। आईटी चौराहे के पास मोबाइल की फोटो कैप्चर साउंड सुनकर छात्राओं को उसके करतूत की भनक लगी।
विज्ञापन
इस पर आपत्ति जताते हुए छात्राओं ने उसका मोबाइल मांगा और फोटो डिलीट करने को कहा। इस पर शोहदा भड़क गया और चलते टेंपो में छात्राओं से झगड़ने लगा।
चौराहा पार करते ही छात्राओं ने निरालानगर पुलिस चौकी के सामने टेम्पो रुकवाया और अन्य लोगों की मदद से शोहदे को पकड़कर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पकड़े गए शोहदे की पहचान पीलीभीत के पूरनपुर निवासी संजय शर्मा के रूप में हुई है। वह तीन साल से अलीगंज के रामराम बैंक चौराहे के पास किराए पर रहकर एक मेडिकल स्टोर में नौकरी करता है।
संजय शर्मा के मोबाइल में ऑटो-टेम्पो में सफर करने वाली कई अन्य युवतियों की भी फोटो मिली हैं। पुलिस ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करके संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।