फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Missing woman's dead body found in a pond in bahraich.

Bahraich: तालाब में मिला महिला का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, पति पर आरोप

Fri, 23 Sep 2022 11:29 AM IST
ishwar ashish संवादी न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवादी न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Fri, 23 Sep 2022 11:29 AM IST
सार

लापता महिला का शव तालाब में पड़ा मिला है। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Missing woman's dead body found in a pond in bahraich.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

संदिग्ध हालात में लापता महिला का शव तालाब में शुक्रवार को बरामद हुआ। मायके वालों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बाराबंकी के टिकैतनगर थाना अंतर्गत कंस गांव निवासी रामकुमार सिंह पुत्र जसकरन सिंह ने अपनी भतीजी अनीता पुत्री अनिल कुमार सिंह की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व थाना कैसरगंज अंतर्गत विरथाना घाट निवासी जयबक्श सिंह उर्फ मोनू पुत्र अवध राज सिंह के साथ की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसका पति उसके साथ हमेशा मारपीट करता रहता था तथा प्रताड़ित किया करता था। रिश्तेदारों के समझाने के बाद मामला शांत हो जाता था। आरोप है कि दो दिनों से मारपीट के चलते पत्नी कहीं लापता हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में लापता महिला के चाचा रामकुमार सिंह ने थाना कैसरगंज में तहरीर देकर संभावना जताई है कि उसकी भतीजी को उसके पति ने कहीं मार कर गायब कर दिया है। लापता महिला के बच्चे भी पिता के डर से मुंह खोल नहीं रहे।


शुक्रवार को महिला का शव तालाब में बरामद हुआ। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed