फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   missing girl found with facebook friend

मां ने चैटिंग करने से रोका तो फेसबुक फ्रेंड के साथ भागी किशोरी

Mon, 22 Feb 2016 04:32 PM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
missing girl found with facebook friend

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र से शनिवार शाम संदिग्ध हालात में लापता किशोरी को पुलिस ने 20 घंटे के भीतर चारबाग से ढूंढ़ निकाला। किशोरी के साथ मिले फेसबुक फ्रेंड ने खुद को बेकुसूर बताया। पुलिस दोनों से पूछताछ करके सच्चाई जानने में जुटी है।

विज्ञापन


एसओ गाजीपुर आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि इंदिरानगर के सेक्टर-डी में रहने वाली 14 साल की लड़की शनिवार दोपहर तीन बजे संदिग्ध हालात में लापता हो गई। हाईकोर्ट में वकील उसकी मां ने आसपास तलाश करने के बाद अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाला और त्रिवेणीनगर के गौरव सिंह चंदेल नाम के किशोर का नंबर सर्विलांस पर लिया। उसे ट्रेस करते हुए पुलिस की टीम रविवार दोपहर चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां किशोरी सकुशल मिल गई। उसके साथ गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की पिटाई पर भागी

missing girl found with facebook friend

एसओ का कहना है कि किशोरी अपनी मां व भाई के साथ रहती है, जबकि उसका पिता एक अन्य महिला के साथ अलग रहता है। किशोरी की गौरव से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों अक्सर चैटिंग करते थे।

इस पर मां ने शनिवार दोपहर किशोरी की पिटाई की और मोबाइल छीन लिया। नाराज किशोरी अपने घर से भाग निकली। गौरव को कॉल की। उसे आपबीती सुनाकर घर ले चलने या भाग निकलने को कहा।

गौरव ने अपनी दोस्त का दुखड़ा सुना। जेब खाली होने की वजह से उसने किशोरी को दो-चार घंटे किसी सहेली के यहां गुजारने की सलाह दी। कहा कि पैसे का इंतजाम करके भाग चलेगा।

एसओ ने बताया कि किशोरी इंदिरानगर में अपनी एक सहेली के घर गई। थोड़ी देर बाद वहां से निकली और लखनऊ जंक्शन पर जा पहुंची। गौरव ने किसी तरह कुछ रुपये जुटाए और उसकी कॉल का इंतजार करने लगा।

किशोरी ने रविवार सुबह चारबाग से किसी के मोबाइल से उसे फोन किया। इस बीच पुलिस ने गौरव का नंबर सर्विलांस पर ले लिया था। लोकेशन ट्रेस करके किशोरी तक जा पहुंची।

एसओ गाजीपुर ने बताया कि किशोरी को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा गया है किशोरी के अपहरण या दुष्कर्म की पुष्टि होने पर गौरव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed