फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Misdeed with Innocent

मासूम से कुकर्म करते धरा गया दरिंदा

Sun, 04 May 2014 04:09 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 May 2014 04:09 AM IST
विज्ञापन
Misdeed with Innocent

जानकीपुरम में एक दुकानदार ने शुक्रवार देर शाम पांच साल के बच्चे को टॉफी का झांसा देकर दुकान में बुलाया और पिछले हिस्से में ले जाकर कुकर्म करने लगा।

विज्ञापन


मासूम की चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दुकानदार को रंगे हाथ दबोच लिया। जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक जानकीपुरम के कमलानगर में कुरकुरा व्यवसायी रामजी तिवारी की घर के पास में ही दुकान है।

शुक्रवार शाम 7:30 बजे सड़क पर खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे को टॉफी का झांसा देकर बुलाया। इसके बाद बहला फुसलाकर दुकान के पिछले हिस्से में ले जाकर कुकर्म करने लगा।
विज्ञापन


छूटने की कोशिश कर रहे बच्चे को जान से मारने की धमकी देने लगा।डरा सहमा बच्चा रोने चीखने लगा।

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। रामजी को रंगेहाथ पकड़ने के साथ बच्चे को छुड़ाया। पिटाई के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने रामजी को गिरफ्त में लिया और बच्चे को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा।

थाना प्रभारी का कहना है कि बच्चे से कुकर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

डॉक्टरी मुआयने में कुकर्म की पुष्टि होने पर धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed