फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minor thief gang active in lucknow

अनाड़ी चोरों ने 100 रुपये में बेच दी 17 लाख की घड़ी

Fri, 06 Jun 2014 11:49 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Jun 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
minor thief gang active in lucknow

गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके के मकानों में मौका पाकर कीमती सामान उड़ाने वाले बच्चों ने साढ़े सत्रह लाख रुपये की रोलेक्स घड़ी एक पान वाले को मात्र 100 रुपये में बेच दी।

विज्ञापन


इतना ही नहीं करीब 12 लाख रुपये की एक राडो घड़ी कबाड़ी को बेचने के लिए तोड़ डाली। पुलिस ने जब नाबालिग चोरों को दबोचा,तब इन चौंकाने वाली बातों का पता चला।
विज्ञापन


नाबालिग चोरों की निशानदेही पर लाखों रुपये का माल बरामद कर लिया गया है।

बंद मकान को बनाते थे निशाना

minor thief gang active in lucknow

गोमतीनगर थाना के दरोगा अनिल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर नेहरू एन्क्लेव में रहने वालों ने, विजय सिंह के एसी का तार काटते हुए दो बच्चों को पकड़ा था।

सूचना पाकर पहुंचे दरोगा ने बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने जो बताया उसे सुनकर सबके होश उड़ गए। दरोगा ने बताया कि बड़ी जुगौली इलाके के चार-पांच बच्चे आसपास के इलाके में घूमकर बंद मकान को निशाना बनाते थे।

किसी की उम्र दस साल है तो किसी की 12 से 15 साल। बाथरूम फिटिंग्स, नलों की टोटियां और तांबे व एल्यूमीनियम के तार काटकर किसी कबाड़ी को बेच देते थे।

18 मई को नेता के घर पर की थी चोरी

minor thief gang active in lucknow

दरोगा अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में बच्चों ने 18 मई को कांग्रेसी नेता बलिया निवासी पियूष मिश्रा के नेहरू एन्क्लेव स्थित खाली पड़े फ्लैट नंबर पी-74 में चोरी करने की बात कुबूली।

नाबालिग चोरों ने बताया कि खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और घड़ी, कैमरे, विदेशी मुद्रा, सोने की चेन व कई अंगूठियां बटोर ले गए थे।

सारा सामान औने-पौने दामों में सर्राफ, कबाड़ी व अन्य दुकानदारों को बेच दिया।

विज्ञापन

पान वाले को किया गिरफ्तार

minor thief gang active in lucknow

पकड़े गए नाबालिग चोरों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बड़ी जुगौली निवासी रवि यादव को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार पान की गुमटी लगाने वाले रवि के पास से कांग्रेसी नेता के घर से चुराई गई साढ़े सत्रह लाख रुपये कीमत की रोलैक्स की घड़ी मिली है। घड़ी रवि ने नाबालिग चोरों से मात्र 100 रुपये में खरीदी थी।

पकड़े गए नाबालिग चोरों के पास से महंगी घड़ियों के अलावा निकॉन का एक कैमरा, विभिन्न देशों की करेंसी, 23 पुराने सिक्के और एक अंगूठी भी बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने दोनों नाबालिग चोरों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed