फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   married lady died at bathroom

पति बोला, वह बाथरूम गई फिर लौट नहीं पाई

Sat, 01 Mar 2014 12:08 PM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Mar 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
married lady died at bathroom

नाका के हरिनगर दुगावां की गुजराती गली में शुक्रवार को संदिग्ध हालत में प्रियंका पांडेय (28) की मौत हो गई।

विज्ञापन


भोर में उसकी लाश बाथरूम में पड़ी मिली। विवाहिता के ठुड्डी और गले पर चोट के निशान मिले हैं।

शुक्रवार रात नौ बजे लखनऊ पहुचे विवाहिता के पिता ने इसे दहेज हत्या का मामला बताया है। पति का कहना है कि, दो दिन पूर्व पानी गरम करते वक्त करंट लगने से प्रियंका सदमे में थी। गिरने से उसकी मौत हुई है।


गाजियाबाद के अशोक दीक्षित की बेटी प्रियंका दीक्षित की शादी तीन वर्ष पूर्व नाका के हरिनगर दुगावां की गुजराती गली निवासी सत्यम पांडेय से हुई थी। सत्यम ट्यूशन पढ़ाकर अपना और अपने परिवार का खर्चा चलाता है।

विज्ञापन


घर में उसके साथ बूढ़ी मां संतोष पांडेय व डेढ़ साल की बेटी जीविका रहती है। सत्यम की मानें तो दो दिन पूर्व पानी गरम करते वक्त प्रियंका को करंट लग गया था जिससे वह बुरी तरह सदमे में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती रात खाना खाने के बाद दोनों अपने कमरे सोने चले गए। सत्यम का कहना है कि ट्यूशन जाने के लिए शुक्रवार सुबह पांच बजे उठा तो प्रियंका कमरे में नहीं थी। जीविका गहरी नींद में सो रही थी।

प्रियंका को आवाज लगाते हुए मैं बाथरूम की ओर गया तो प्रियंका बाथरूम में फर्श पर पड़ी थी। उसके ठुड्डी पर चोट के निशान मिले। शोर सुनकर उसकी मां और आसपास के लोग आ गए।

सूचना पर सीओ कैसरबाग हृदेश कठेरिया, इंस्पेक्टर नाका विजय प्रकाश समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम एक्सपर्ट बुलाकर बारीकी से जांच कराई।

एक्सपर्ट ने कमरे व बाथरूम में मिले फिंगर प्रिंट लिया है। सीओ का कहना है कि विवाहिता के पिता अशोक से फोन पर बात की तो उन्होंने मौके पर पहुंचने की बात कहकर बेटी के शव का पंचनामा करने व पोस्टमार्टम के लिए भेजने से मना कर दिया।


पिता के इंतजार में सोलह घंटे प्रियंका का शव बाथरूम में पड़ा रहा। सीओ का कहना है कि सत्यम पांडेय व उसकी मां से पूछताछ की जा रही है।

रात नौ बजे अशोक दीक्षित के लखनऊ पहुंचने पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ होगी। पिता की तहरीर देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed