{"_id":"618f79b1e6040042530a561f","slug":"man-who-were-involved-in-polytechnic-student-murder-arrested-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: पॉलिटेक्निक की छात्रा की हत्या में शामिल रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: पॉलिटेक्निक की छात्रा की हत्या में शामिल रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Sat, 13 Nov 2021 02:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:09 PM IST
सार
2018 में लखनऊ में पॉलिटेक्निक की छात्रा की हत्या में शामिल रहा बदमाश सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हो गया है।
विज्ञापन
बदमाश राजेश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लूट, हत्या और अपहरण समेत करीब डेढ़ दर्जन विभिन्न धाराओं में फरार चल रहे 25 हजार के इनमिया बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
विज्ञापन
बदमाश ने पुलिस पार्टी पर भी फायरिंग की लेकिन पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ बदमाश रामपुर कलां इलाके मझिया निवासी राजेश है।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी सतेंद्र विक्रम सिंह, कोतवाल मुकुल प्रकाश वर्मा भारी पुलिस के साथ इचौली मोड़ पहुंचे थे। पुलिस को आता देख बदमाश राजेश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दी जिसमें स्वाट टीम के प्रभारी सतेंद्र विक्रम सिंह बाल बाल बचे। इस दौरान पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल बदमाश को जिला अस्पताल भेजा गया। बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा, 4 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन बरामद हुए है। एसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश 2018 में लखनऊ में पॉलिटेक्निक की छात्रा संस्कृति राय की हत्या में भी शामिल था। पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। बदमाश का अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।