{"_id":"5b73e25c42c792105675ae45","slug":"man-who-threatens-bsp-mla-get-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा विधायक से एक करोड़ रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, सामने आई सच्चाई इसलिए मांगे थे इतने रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा विधायक से एक करोड़ रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, सामने आई सच्चाई इसलिए मांगे थे इतने रुपये
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 15 Aug 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आया रंगदारी मांगने वाला आरोपी।
- फोटो : amar ujala
बलिया के रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को जान से मारने की धमकी देकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले मऊ जिला निवासी राहुल को पुलिस ने मंगलवार को गुड़गांव से दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल, एक निजी टेलीकॉम कंपनी का सिम और नकदी बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर 10 लाख रुपये का कर्ज था। इसी कारण उसने विधायक को फोन और ई-मेल से धमकी देकर रंगदारी मांगी।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विक्रांत वीर ने बताया कि नौ अगस्त को बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के मोबाइल पर एमएमएस आया। उन्होंने मेसेज को नजरअंदाज कर दिया। इसके दो दिन बाद बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे उसी नंबर से मेसेज आया।
विज्ञापन
इसमें लिखा था ‘अंतिम चेतावनी उमाशंकर सिंह यस या नो एक करोड़’, इसके बाद उन्होंने अपना ईमेल चेक किया तो देखा कि उसमें दाउद इब्राहिम की इमेज के साथ लिखा था, ‘वार्निंग जीना है या मरना है तू डिसाइड कर, तेरे लिए एक गोली काफी है। मैं नहीं चाहता कि बागी बलिया की जनता का सेवक दुनिया छोड़ने की कीमत एक करोड़ यस या नो।’
विज्ञापन
इसके बाद उन मोबाइल नंबर को ट्रू कॉलर पर चेक किया तो वह दाउद इब्राहिम टैक्स के नाम से दिखा रहा था। विधायक ने इसके बाद गोमतीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।