{"_id":"586b7e9b4f1c1b1c7e158e02","slug":"man-tried-to-kill-his-wife-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की पिटाई कर हीटर से जलाया, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की पिटाई कर हीटर से जलाया, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 04 Jan 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो
बाजार खाला इलाके में एक व्यक्ति ने परिवारीजनों की मदद से पत्नी की पिटाई की और उसे हीटर से जला दिया। बुरी तरह झुलसी युवती अपने भाई की मदद से मायके पहुंची और केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला बिल्लौचपुरा की शीरीन ने अपने पति शुजाउद्दीन उर्फ तश्शू, सास चांदनी, जेठ फिरोज व दो ननदों पर दहेज की खातिर पिटाई और हीटर से जलाकर मार डालने की कोशिश का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शीरीन का कहना है कि शुजाउद्दीन ने शुक्रवार सुबह उसकी पिटाई की। जलते हुए हीटर पर पटक कर गर्दन दबाने लगा। इस दौरान सास-ननद व जेठ उसकी मदद कर रहे थे।
चीखपुकार पर आसपास के लोगों को एकत्र होते देख ससुराल वाले उसे बुरी तरह झुलसी हालत में छोड़कर कमरे से निकले। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचा भाई मो. फैज उसे मायके ले गया। पुलिस ने हत्या का प्रयास, दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करके तफ्तीश एसआई उमेश चंद नैथानी को सौंपी है।
विज्ञापन