फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man raped girl in lucknow

पत्नी ने बहाने से किशोरी को घर बुला किया पति के हवाले

Wed, 08 Feb 2017 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Feb 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
 man raped girl in lucknow
डेमो

वजीरगंज में महिला कैटरिंग ठेकेदार ने काम के बहाने किशोरी को घर बुलाकर उसे पति के हवाले कर दिया। पत्नी के सामने ही दरिंदे ने किशोरी से दुराचार किया। किसी तरह दंपती के चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची और अपने घरवालों को आपबीती बताई।

विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दंपती को रविवार रात दबोचकर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक, वजीरगंज के बारूदखाना निवासी कैटरिंग ठेेकेदार गुड़िया ने ठाकुरगंज के दुबग्गा के पास रहने वाली किशोरी को कैटरिंग के लिए करीब पांच दिन पहले बुलाया था।
विज्ञापन


देर रात होने पर वह किशोरी को लेकर घर चली आई। गुड़िया ने किशोरी पर अपने पति मो. अनीस के कमरे में लेटने का दबाव बनाया लेकिन, उसने मना कर दिया। इसके बाद दरिंदे अनीस ने पत्नी के सामने ही किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह किसी तरह किशोरी घर पहुंची और परिवारजनों को आपबीती बताई। शनिवार को पीड़िता अपनी मां संग थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दंपती को जेल भेजा है। इंस्पेक्टर विजय सेन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed