{"_id":"6055daeedb2bd93ac11b80c0","slug":"man-murdered-in-tambaur-thana-kshetra-in-sitapur-in-a-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: जमीनी विवाद में युवक को फावड़े से काट मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: जमीनी विवाद में युवक को फावड़े से काट मौत के घाट उतारा
Sat, 20 Mar 2021 04:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Mar 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र में जमीनी रंजिश में एक युवक की फावड़े से काट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से हत्यारोपी फरार हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तंबौर थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव में भूसैला (40) का गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी जमीन पर कब्जेदारी को लेकर शनिवार की सुबह फिर विवाद हो गया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में बात बढ़ गई। जिसके बाद हमलावरों ने भूसैला पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। जिसके बाद जख्मी युवक को सीएचसी तंबौर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तंबौर थानाध्यक्ष अंबर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।