अवैध संबंध के शक में देवर ने की भाभी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटहा गांव निवासी एक युवक ने अपनी भाभी की गला दबाकर सोमवार रात हत्या कर दी। वह भाभी के घर अपरिचितों के आने-जाने से परेशान था। इस मामले को लेकर कई बार भाभी व देवर में कहासुनी भी हुई थी।
महिला पर अवैध संबंधों का आरोप लग रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का पति व दो बेटे मुंबई में नौकरी करते हैं। आरोपी देवर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम कटहा निवासी अब्दुल रहमान उर्फ मंगलू अपने बेटे रज्जन और मेराज के साथ अरसे से मुंबई में रहकर नौकरी करता है।
घर पर मंगलू पत्नी हनीफा उर्फ साकरून (४०) अपने छोटे बेटे सिराज (११) और बेटी रेशमा (८) के साथ रह रही थी। घर के दूसरे हिस्से में हनीफा का देवर ननके उर्फ मुन्नन खां परिवार के साथ रहता है।
कई दिनों से देवर-भाभी का चल रहा था झगड़ा
हनीफा के घर अक्सर अपरिचितों का आवागमन रहता था। इस बात को लेकर हनीफा और देवर मुन्नन में कई बार कहासुनी भी हुई थी। हनीफा ने इसका जिक्र मायका सबलापुर में रह रहे अपने भाई बुद्धू से किया था।
इस पर बुद्धू ने भी बहन का पक्ष लेते हुए मुन्नन से कई बार बातचीत की। लेकिन देवर और भाभी के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ। गांव के लोगों का कहना है कि सोमवार रात नौ बजे के आसपास पुन: देवर-भाभी में विवाद हुआ।
उसके बाद हनीफा का शव घर से 20 मीटर दूर खेत के निकट पड़ा मिला। उसके गले पर लकड़ी का दबाव देकर हत्या की गई है। पास में ही लकड़ी भी पड़ी थी।
ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने दलबल के साथ रात में ही पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। बहन के मौत की सूचना पाकर सबलापुर निवासी भाई बुद्धू भी मौके पर पहुंच गया।
हत्या की रात कोई नहीं था घर पर
उसने मुन्नन खां पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अवैध संबंधों के शक में हत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल मौके से मुन्नन को हिरासत में ले लिया गया है।
दो और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुंबई में रह रहे उसके पति और बेटों से भी संपर्क साधा जा रहा है।
हनीफा अपने बेटे सिराज और बेटी रेशमा के साथ घर में रहती थी। लेकिन घटना की रात सिराज घासीपुर गांव में अपनी बहन के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहीं रेशमा अपनी दादी के साथ रिश्तेदारी में गई थी। जिसके चलते हनीफा घर पर अकेली थी।