फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man filed complaint against teachers on twitter

नामी स्कूल के तीन शिक्षकों पर छेड़खानी का आरोप, ट्विटर पर दर्ज कराई शिकायत

Sat, 12 Jan 2019 03:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Jan 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
man filed complaint against teachers on twitter
डेमो
लखनऊ के चौक स्थित एक नामी स्कूल के तीन शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं के साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की शिकायत ट्विटर पर दर्ज कराई गई है। शिकायत अज्ञात व्यक्ति ने अपने अकाउंट से की है। अज्ञात व्यक्ति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और यूपी पुलिस को ट्विट कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ठाकुरगंज थाने की पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत में अज्ञात व्यक्ति ने तीन शिक्षकों के नाम का खुलासा भी किया है। आरोप है कि वे शिक्षक छात्राओं को मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, तीनों शिक्षक ऊंची पहुंच रखते हैं और वे सरेआम सारे नियम कायदे ताक पर रखते हैं। छात्रों से मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया कि स्कूल के कई शिक्षकों और प्रिंसिपल को उन तीनों शिक्षकों के बारे में पता है, लेकिन सब चुप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अज्ञात व्यक्ति ने की कार्रवाई की मांग

man filed complaint against teachers on twitter
डेमो
अज्ञात व्यक्ति ने ट्विटर पर एक पेज का शिकायती पत्र अपलोड कर कार्रवाई की मांग की है। यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से लखनऊ पुलिस को मामले का संज्ञान लेने को कहा। ठाकुरगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक अंजनी पांडेय न बताया कि मामले में जांच के निर्देश मिले हैं।

शनिवार को स्कूल खुलने पर शिक्षकों और छात्राओं से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed