फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man committed suicide in financial crisis

60 रुपये के झगड़े में हिस्ट्रीशीटर के भाई ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 23 Aug 2015 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Aug 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide in financial crisis

आर्थिक तंगी से क्षुब्ध होकर ठाकुरगंज में शनिवार को हिस्ट्रीशीटर के भाई ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। परिवारवाले गंभीर अवस्था में उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। बकौल पुलिस, 60 रुपये को लेकर उसका अपने हिस्ट्रीशीटर भाई से विवाद हुआ था।

ठाकुरगंज के गऊघाट निवासी हिस्ट्रीशीटर शहंशाह का भाई मुख्तार अहमद उर्फ राजू (28) जरदोजी कारीगर था। वह पंजाब की एक कपड़ा मिल में काम करता था। छह महीने पहले नौकरी छूटने के बाद वह लखनऊ आ गया।
विज्ञापन


यहां पर हुसैनाबाद के कारखाने में उसे नौकरी तो मिल गई लेकिन डेढ़ महीने पहले वहां से भी निकाल दिया गया। वह आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था। शुक्रवार शाम शहंशाह ने मुख्तार अहमद को सब्जी लाने के लिए 60 रुपये दिए थे, लेकिन उसने यह रुपये कहीं और खर्च कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर पहले मुख्तार अहमद की पत्नी इशरत से कहासुनी हुई थी। इसके बाद भाई शहंशाह से झगड़ा हो गया। सुबह लगभग दस बजे इशरत ने गोली चलने की आवाज सुनी। वह कमरे में पहुंची तो देखा कि मुख्तार लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था।

जेल जा चुका था मुख्तार

man committed suicide in financial crisis

पास में ही एक तमंचा था, जिससे उसने अपनी कनपटी के पास गोली मार ली थी। परिवारवाले और पड़ोसी उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां पर तत्काल ही उसे मृत घोषित कर दिया या। पुलिस ने मुख्तार के घर से तमंचा बरामद कर लिया है।

शहंशाह हिस्ट्रीशीटर है और चोरी लूट, मारपीट व अन्य आपराधिक मामलों में उसके खिलाफ ठाकुरगंज, चौक, सआदतगंज समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

इसी तरह से मुख्तार अहमद भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि मुख्तार को तमंचा किसने दिया था।

मुख्तार अहमद की पत्नी इशरत गर्भवती थी। हालांकि लगभग दो महीने पहले उसका गर्भपात हो गया था। इससे भी वह काफी परेशान रहता था।

मुख्तार अहमद को नशे की लत थी। वह पत्नी-भाइयों के रुपये तक नशे में चोरी-छिपे खर्च कर देता था। इसे लेकर पत्नी से उसका झगड़ा होता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed